हरियाणा के फरीदाबाद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट के आरोपियों को हम पाताल से भी ढूंढ लाएंगे। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश करेंगे, ताकि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। अमित शाह सोमवार को फरीदाबाद के सूरजकुंड में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे थे। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि मजबूत राज्य ही एक मजबूत राष्ट्र बनाते हैं। इस सोच को सच करने में क्षेत्रीय परिषदें बहुत जरूरी हैं। बातचीत, सहयोग और तालमेल से नीतियां बनाने में ये परिषदें बहुत मदद करती हैं। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। इनके अलावा, पंजाब और हरियाणा के गवर्नर, दिल्ली, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के उपराज्यपाल भी मौजूद रहे। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए अमित शाह में क्या कहा… मीटिंग के बाद हरियाणा CM की अहम बातें… हर राज्य को उसके हिस्से का पानी मिले
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हर राज्य को उसके हिस्से का पानी मिलना चाहिए। हरियाणा लगातार दिल्ली को उसके हिस्से से अधिक पानी दे रहा है, जबकि SYL नहर के निर्माण में देरी के कारण पंजाब से हरियाणा को पूरा पानी नहीं मिल पा रहा। पंजाब ‘गुरुओं की पावन धरती’ है। पंजाब द्वारा जल विवाद पर निर्णय लेते समय गुरुओं की परंपराओं और सामूहिक भलाई को ध्यान में रखा जाए। पानी हम सबका साझा संसाधन है, इसलिए उसे स्वच्छ रखना भी सभी की जिम्मेदारी है। विशेष रूप से यमुना नदी के प्रदूषण को रोकने के लिए हरियाणा सरकार निरंतर कार्य कर रही है। पंजाब यूनिवर्सिटी की मदद करना चाहते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार पंजाब यूनिवर्सिटी को मदद करना चाहती है। अगर हरियाणा के कुछ कॉलेज इस यूनिवर्सिटी से जुड़ जाते हैं, तो स्टूडेंट्स और यूनिवर्सिटी दोनों को फायदा होगा।
नए कानून लागू होने के बाद हरियाणा में बच्चों से जुड़े अपराध (पॉक्सो एक्ट) के मामलों का निपटारा जल्दी हो रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित रखना सरकार का सबसे बड़ा काम है। अभी तक हो चुकीं 63 बैठकें
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तरी क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष हैं और हरियाणा के मुख्यमंत्री इसके उपाध्यक्ष हैं। सदस्य राज्यों में से एक राज्य के मुख्यमंत्री, हर साल परिषद के उपाध्यक्ष होते हैं। इस क्षेत्रीय परिषद में उत्तरी क्षेत्र के प्रत्येक राज्य के मुख्यमंत्री व दो वरिष्ठ मंत्री, और उत्तरी क्षेत्र के संघ राज्य क्षेत्रों के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं प्रशासक सदस्य हैं। क्षेत्रीय परिषद ने मुख्य सचिवों के स्तर पर एक स्थायी समिति का भी गठन किया है। पिछले 11 वर्षों में (जून 2014 से अब तक) विभिन्न क्षेत्रीय परिषदों और इनकी स्थायी समितियों की कुल 63 बैठकें आयोजित हुई हैं।