हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में ब्रह्मसरोवर का पुरुषोत्तमपुरा बाग अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (IGM) में सांस्कृतिक रंगमंच बन जाएगा, जहां सूफी की मधुर धुनों से लेकर भजनों की झमाझम तक का संगम होगा। प्रसिद्ध सूफी गायक कंवर ग्रेवाल महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या की शान बढ़ाएंगे। वहीं टीवी स्टार एवं महाभारत सीरियल के दुर्योधन पुनीत ईस्सर, लीजेंडरी गायक सुरेश वाडेकर और भजन सम्राट अनूप जलोटा जैसे दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक रोजाना कार्यक्रम गीता और महाभारत के संदेशों पर आधारित होंगे। आज गीता यज्ञ से शुरुआत सोमवार को महोत्सव के तीसरे दिन की शुरुआत गीता यज्ञ से होगी। सन्निहित सरोवर पर महर्षि दधीचि की प्रतिमा स्थल पर श्रीमदभगवद्गीता पाठ यज्ञ आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा ब्रह्मसरोवर पर सरस और क्राफ्ट मेले में शिल्पियों का संगम होगा। सितारों भरी सांस्कृतिक संध्या 25 को PM होंगे शामिल 24 नवंबर से महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम शुरू होंगे और 1 दिसंबर तक चलेंगे। इस बीच 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरु तेगबहादुर के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अब यह कार्यक्रम ज्योतिसर यानी गीता उपदेश स्थली पर होगा। 25 नवंबर को PM मोदी महोत्सव में भी शिरकत करेंगे। प्रमुख आकर्षण और कार्यक्रम 100 भाषाओं की गीता की प्रदर्शनी पहली बार फिजी और त्रिनिदाद एंड टोबेगो से पंडितों का आगमन होगा। ये पंडित 29 नवंबर को होने वाले संत सम्मेलन और 30 नवंबर के देवस्थानम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इन सत्रों में गीता पर आधारित भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें विदेश मंत्रालय (MEA) के सहयोग से दुनिया भर की 100 से अधिक भाषाओं में गीता ग्रंथों को प्रदर्शित किया जाएगा।