हरियाणा में आज भी मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंबाला और यमुनानगर में रेड अलर्ट है, जबकि हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, करनाल और पंचकूला में यलो अलर्ट जारी किया गया है। संभावना है कि बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसी बीच आज सुबह 5 बजे सोनीपत में तेज बारिश हुई। इस दौरान बादल गरजे और बिजली चमकी। सुबह से यही हाल पलवल, फरीदाबाद और झज्जर में भी है। साथ ही सिरसा के नाथूसरी चोपटा में हल्की धुंध देखी गई। वहीं, शुक्रवार को हिसार, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और महेंद्रगढ़ में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि देखने को मिली। इसके अलावा पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और झज्जर में तेज बारिश हुई। ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। हरियाणा में ओलावृष्टि के 5 PHOTOS… पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड
वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। बारिश का दौर थमने के बाद उत्तरी हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह और शाम मौसम ठंडा रहेगा। इसके अलावा वातावरण में नमी के कारण सुबह के समय हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 1 मार्च तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज भी हरियाणा के उत्तरी व पूर्व इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम एक्सपर्ट बोले- बारिश के मौसम में सिंचाई न करें
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि 1 मार्च तक ऐसे ही बारिश का मौसम बना रहेगा। हरियाणा के उत्तरी व पूर्व इलाकों में बारिश और बाकी हरियाणा में तेज गति से हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गेहूं की फसल में सिंचाई न करने की सलाह दी है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ गेहूं विशेषज्ञ डॉ. ओपी बिश्नोई ने कहा कि तेज हवा चलने और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ मौसम की यह खबर भी पढ़ें… पंजाब में आज भी बारिश के आसार:मध्य मार्च तक तापमान 2 डिग्री तक अधिक रहेने का अनुमान; कल एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ पंजाब के लिए मौसम विभाग की तरफ से आज कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन, हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में आज भी बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद पंजाब के राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.5°C की गिरावट दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में 3 मार्च को फिर स्नोफॉल:आज कुछ राहत के आसार, भारी बारिश-बर्फबारी से 600 सड़कें, 2300 बिजली ट्रांसफॉर्मर बंद हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में 3 दिन से भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। बीती रात को भी ज्यादातर भागों में बारिश-बर्फबारी हुई। मौसम विभाग की माने तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस आज से कमजोर पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें…