पंजाब के फिरोजपुर में पत्नी-2 बेटियों की हत्या कर खुद को शूट करने वाले फाइनेंसर अमनदीप सिंह उर्फ माही सोढ़ी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि अमनदीप ने पत्नी जसवीर कौर से लव मैरिज की थी। इसके बाद उनके घर 2 बेटियां हुईं। CCTV फुटेज की जांच में यह भी पता चला कि उसने पहले पत्नी को गोली मारी। फिर वह बाहर आया। इसके बाद फिर अंदर लौटा और दोनों बेटियों मनवीर कौर व परनीत कौर को गोली मारकर खुद भी सुसाइड कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि 6 महीने पहले वह इस नई कोठी में शिफ्ट हुआ था। 3 दिन बाद ही वह अपने नए सैलून की ओपनिंग करने वाला था। जिसके लिए सोशल मीडिया पर प्रचार कर रहा था। वह दोस्तों को भी इन्विटेशन भेज रहा था। हालांकि उसके करीबियों को अभी तक इस पूरी घटना पर यकीन नहीं हो रहा। उनको यही लग रहा है कि किसी ने उनकी हत्या की है या फिर इसमें किसी और का भी कोई न कोई रोल है। पुलिस भी कई एंगल से इसकी जांच करने में जुटी हुई है। चारों की लाश का आज (9 जनवरी) को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस इस मामले में अब फाइनेंस की पार्टनरशिप के विवाद, पति-पत्नी के रिश्ते और मानसिक दबाव जैसे 3 एंगल पर मामले की जांच कर रही है। केस से जुड़ी ये अहम बातें सामने आईं… मोगा से फिरोजपुर जाकर खोला था सैलून
अमनदीप सिंह उर्फ माही सोढ़ी 10 साल पहले मोगा में सैलून चलाता था। वहां पर हिस्सेदारों से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह फिरोजपुर चला आया। यहां आकर उसने माही सैलून के नाम से काम शुरू कर दिया था। वह काफी मिलनसार था, इसलिए थोड़े समय में ही उसके कस्टमर्स की गिनती बढ़ गई। उसके सैलून का नाम मशहूर हो गया। कई वीआईपी भी उसके सैलून में आने लगे। अब उसने एक और सैलून खोला था, जिसका उद्घाटन 11 जनवरी को करना था। मगर, उससे पहले ये वारदात हो गई। पुलिस को ड्राइंग-रूम के कैमरे में मिले सबूत
वारदात के बाद पुलिस उसके घर हरमन नगर पहुंची तो चारों की लाशें बेडरूम में पड़ी थीं। बेडरूम में तो कोई कैमरा नहीं था लेकिन ड्राइंग रूम में उसने CCTV कैमरा लगा रखा था। माही रात करीब 2 बजे उठा और लॉबी में आया। इसके बाद 4 बजे फिर कमरे से बाहर निकला। सुबह साढ़े पांच बजे वह तीसरी बार उठा, दूसरे कमरे से पिस्टल उठाई और बेडरूम में गया। वहां फायर किया। पुलिस मान रही है कि यह पहली गोली उसने अपनी पत्नी जसवीर कौर को मारी। माही इसके बाद फिर बाहर आया और थोड़ी देर में ही वह फिर दोबारा कमरे में गया। इसके बाद बाहर नहीं लौटा। इससे माना जा रहा है कि उसने दूसरी बार में पहले दोनों बेटियों के सिर में गोलियां मारीं, इसके बाद खुद को शूट कर लिया। जिससे चारों की वहीं पर मौत हो गई। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मर्डर-सुसाइड से जुड़े ये सवाल भी उठ रहे
इस मर्डर-सुसाइड केस को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। जिसमें सबसे अहम ये है कि एक के बाद एक 4 लोगों को गोलियां लगीं लेकिन आसपास किसी ने आवाज क्यों नहीं सुनी। यह भी चर्चा है कि पुलिस को मौके से 7 खोल मिले हैं, जबकि चारों की मौत एक-एक गोली से हुई है। यह भी सवाल है कि अगर अमनदीप ने पहले पत्नी की हत्या की तो उसने बचने की कोशिश क्यों नहीं की। मां की हत्या के बाद बेटियां रोईं क्यों नहीं, उनकी नींद क्यों नहीं टूटी। इससे सवाल उठ रहा है कि कहीं उन्हें पहले जहर या कोई बेहोशी की दवा तो नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि इन तमाम सवालों के जवाब अब पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के साथ सामने आएंगे। पुलिस ने धारा 174 CrPC की कार्रवाई की
इस मामले में फिरोजपुर पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई और जांच कर रही है। कानूनी परिभाषा के मुताबिक सीआरपीसी की धारा 174 पुलिस को संदिग्ध या अप्राकृतिक मौतों की सूचना मिलने पर जांच करने और रिपोर्ट तैयार करने का अधिकार देती है। जिसमें पुलिस निकटतम मजिस्ट्रेट को सूचित करती है और शव की जांच दो गवाहों की उपस्थिति में करती है ताकि मौत के कारण और चोटों का पता लगाया जा सके और इस रिपोर्ट को मजिस्ट्रेट को भेजा जाता है। पुलिस 3 एंगल पर कर रही जांच पूरा परिवार खत्म हुआ, पता कैसे चला
अमनदीप के पड़ोसी करनजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सफाई करने वाली महिला आई तो इनकी (अमनदीप) तरफ से गेट नहीं खोला गया। तभी ऊपर रह रहे किराएदारों ने मुझे बताया कि अमनदीप सिंह गेट नहीं खोल रहे हैं। हमने सोचा था कि कहीं गैस ना चढ़ गई हो। इस डर से तुरंत दरवाजा तोड़ा गया उनके बारे में पता करने बेडरूम में घुसे तो कमरे में अमनदीप, उसकी पत्नी जसवीर कौर, दो बेटियों मनवीर (10) और परनीत (6) के खून से लथपथ शव पड़े थे। सबकी मौत हो चुकी थी। सभी को गोलियां लगी थी। इसके बाद हम सभी बाहर आ गए और तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकान को सील कर सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। करनजीत ने कहा कि अमनदीप का परिवार काफी मिलनसार था। बुधवार रात को भी वे साथ में टहलने गए थे। नॉर्मल बातें कर रहे थे। हमने इस परिवार को कभी परेशान नहीं देखा। कभी परिवार में लड़ाई झगड़ा नहीं देखा था। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि कल शाम तक जो परिवार हंसी-खुशी बोलचाल रहा है, घूम रहा है, सुबह वे अपने घर में मृत पड़ मिले। भाई बोला- गोली चलाने पर यकीन नहीं
फिरोजपुर पुलिस की पड़ताल में पता चला कि अमनदीप 3 भाइयों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई गुरप्रीत सिंह सोढ़ी एक्साइज विभाग में अधिकारी है और दूसरा भाई हरप्रीत सिंह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह अपने माता-पिता से अलग रहता था। माता-पिता उसी शहर में अलग मकान में रहते हैं। उसकी बेटी मनवीर चौथी और छोटी परनीत प्लेवे में पढ़ती थी। भाई गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अमनदीप सिंह अपनी पत्नी और बच्चों से खूब प्यार करता था और वह खुद उन्हें गोली नहीं मार सकता है। बेटे के पूरे परिवार के खत्म होने से मां जीवन कौर का भी रो-रोकर बुरा हाल है। अमनदीप के पत्नी और बच्चों के साथ PHOTOS… ****************************
ये खबर भी पढ़ें… बेटी बोली- मेरी मां के मेरे ससुर से ही संबंध:पिता के निधन के बाद ससुराल आकर रहने लगी; पंजाब महिला आयोग कराएगा जांच पंजाब महिला आयोग के पास एक चौंकाने वाली शिकायत आई है। बेटी ने आरोप लगाया कि उसके पिता की मौत हुई तो उसकी मां ने उसके ही ससुर से सेटिंग कर ली। अब उसकी सगी मां उसके ससुर के साथ ही लिव इन में रहती है। जब उसने विरोध किया तो मां ने पीटकर घर से निकाल दिया (पढ़ें पूरी खबर)