पंजाब के फिरोजपुर में प्रॉपर्टी कारोबारी एवं फाइनेंसर अमनदीप सिंह, उसकी पत्नी और 2 बेटियों के शव गुरुवार की सुबह खून से लथपथ उनके घर में पड़े मिले। पुलिस के मुताबिक, सुबह जब सफाई का काम करने वाली घर आई और उसने दरवाजा खटखटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद नौकरानी ने घर के ऊपर रहने वाले किराएदार को फोन करके पूछा। उनसे भी जानकारी नहीं मिलने पर उसने घर के मालिक अमनदीप सिंह को कॉल की। मोबाइल घर के अंदर ही बजता रहा, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं और न ही किसी ने दरवाजा खोला। इससे शक हुआ कि कहीं परिवार को गैस तो नहीं चढ़ गई। यह आशंका होते ही किराएदारों ने दरवाजे को तोड़ा। दरवाजा टूटने पर जब सब अंदर गए तो उनके होश उड़ गए। वहां अमनदीप, उसकी पत्नी जसवीर कौर, दो बेटियों मनवीर (10) और परनीत (6) के खून से लथपथ शव पड़े थे। सबकी मौत हो चुकी थी। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान को सील करते हुए अंदर एंट्री ली। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर कई साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस को मौके से पिस्टल भी बरामद हुआ है। SSP भूपिंदर सिंह ने कहा कि यह घटना हरमन नगर में हुई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और एक पिस्टल मिलना, यह परिवार की हत्या के बाद कारोबारी के सुसाइड करने का केस लग रहा है। हालांकि पुलिस चेक कर रही है कि मोटिव क्या था? कहीं इसमें कहीं कोई और बात तो नहीं है? पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिवार के 3 PHOTOS… पड़ोसी ने क्या कहा, 3 पॉइंट में पढ़िए… अब पढ़िए फिरोजपुर SSP भूपिंदर सिंह ने क्या कहा… भाई बोला-परिवार पर गोली नहीं चला सकता अमनदीप
पुलिस के मुताबिक, अमन अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई गुरप्रीत सिंह सोढ़ी एक्साइज विभाग में अधिकारी है और दूसरा भाई हरप्रीत सिंह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसकी माता जीवन कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। अमनदीप की बड़ी बेटी मनवीर कौर कक्षा चौथी और छोटी बेटी परमीत कौर प्रैप-1 की छात्रा थी। मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अमनदीप सिंह अपनी पत्नी और बच्चों से खूब प्यार करता था और वह खुद उन्हें गोली नहीं मार सकता है।