महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (CRS) में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। 1300 आबादी वाली शेंदुरसानी ग्राम पंचायत में 27 हजार जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी होने का मामला पकड़ा गया है। राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की है। अधिकारियों के मुताबिक गांव की जनसंख्या और जारी प्रमाणपत्रों की संख्या में भारी अंतर है। सरकारी जानकारी के अनुसार सिर्फ 3 महीनों में गांव में 27398 डिलेयड बर्थ रजिस्ट्रेशन (देरी से रजिस्टर्ड बर्थ सर्टिफिकेशन) दर्ज किए गए। यह आंकड़ा सामान्य जनसांख्यिकीय स्थिति से बिल्कुल अलग है। अधिकारियों के मुताबिक इससे डिजिटल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के दुरुपयोग और फर्जीवाड़े की आशंका जताई जा रही है। इस मामले की शुरुआती जांच यवतमाल एसडीओपी ने की थी। इसके बाद गृह विभाग ने जांच SIT को सौंपी है। महाराष्ट्र साइबर एडीजी इसे लीड कर रहे हैं। टीम में डिप्टी डायरेक्टर ऑफ हेल्थ सर्विसेज और डिस्ट्रिक्ट हेल्थ ऑफिसर भी शामिल हैं। पुलिस ने BNS और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (CRS) क्या है? ……………. महाराष्ट्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र में लड़की ने प्रेमी की लाश से शादी की: बोली- हमारा प्यार जीत गया; हत्या के आरोप में पिता-भाई समेत 6 गिरफ्तार महाराष्ट्र के नांदेड़ में प्रेम संबंध के चलते एक युवक की लड़की के घरवालों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद लड़की युवक के घर गई और प्रेमी के मृत शरीर से शादी कर ली। प्रेमी के हाथों से ही माथे पर सिंदूर लगाया और उसके घर में बहू बनकर रहने की कसम खाई। यह घटना नांदेड के इटवारा इलाके की है। पूरी खबर पढ़ें…