दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन साइ-हॉक’ के तहत 180 करोड़ रुपए के बड़े साइबर क्राइम नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों सुशील चावला और राजेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है, जो शेल कंपनियों के जरिए फर्जी लेन-देन कर रहे थे। जांच में पता चला कि धोखाधड़ी से मिली रकम को बार-बार IDFC बैंक के एक खाते में भेजा जा रहा था, जो M/s कुद्रेमुख ट्रेडिंग (OPC) प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के नाम पर था। यह कंपनी राजेश खन्ना के नाम पर रजिस्टर्ड थी, जिसने बाद में बताया कि वह दोनों आरोपियों के कहने पर काम कर रहा था। पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने 20 फर्जी कंपनियां बना रखी थीं, जिनसे 176 साइबर धोखाधड़ी मामलों के जरिए करीब 180 करोड़ रुपए की रकम ट्रांसफर की गई थी। राजेश खन्ना की नोएडा में मौत हो चुकी है जबकि बाकी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की कार पर फायरिंग 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग, कुछ दिन पहले मिली थी धमकी दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर 24 में शुक्रवार शाम को एक प्रॉपर्टी डीलर की कार पर 20 से ज्यादा गोलियां चलाई गईं। पुलिस के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर को पहले एक इंटरनेशनल नंबर से रंगदारी की धमकियां मिली थीं, जो विदेश में रहने वाले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की तरफ से थीं। शाम 5.23 बजे बेगमपुर पुलिस स्टेशन में एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने सेक्टर 24 में खड़ी उसकी कार पर गोलियां चलाईं और भाग गए। इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस को एक नीली टोयोटा इनोवा की सामने की विंडशील्ड पर गोलियों के निशान और सड़क पर कई खाली कारतूस मिले। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता, जो एक स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर है, मौके पर मौजूद था और उसने पुलिस को बताया कि उसे 26 से 29 दिसंबर के बीच एक अनजान इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप कॉल और वॉयस मैसेज मिले थे। पश्चिम बंगला में फर्जी वोटर जोड़ने के चलते 4 अधिकारियों और 1 डेटा एंट्री ऑपरेटर पर केस दर्ज करने के निर्देश केंद्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के दो जिला चुनाव अधिकारियों को 4 अधिकारियों और 1 डेटा एंट्री ऑपरेटर पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। ये कार्रवाई अगस्त 2025 में चुनावी रोल में फर्जी नाम जोड़ने पर की गई है। एक वरिष्ठ चुनाव आयोग अधिकारी ने कहा- दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर के जिला मजिस्ट्रेट को दो इलेक्शन रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO), दो असिस्टेंट इलेक्शन रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (AERO) और 1 डेटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा गया है। चुनाव आयोग ने राज्य में नए वोटरों के आवेदनों की सैंपल चेकिंग के दौरान पाया कि दोनों ERO ने फर्जी वोटरों के नाम पर बड़ी संख्या में फॉर्म 6 स्वीकार किए थे। मिजोरम में 11.062 किलो ड्रग्स जब्त, इनकी कीमत करीब 33.186 करोड़ रुपए मिजोरम के सैतुअल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास असम राइफल्स ने 11.062 किलो मेथामफेटामिन टैबलेट जब्त की हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी अनुमानित कीमत 33.186 करोड़ रुपए है। असम राइफल्स को ड्रग तस्करी से जुड़े खुफिया इनपुट मिले थे। इसके आधार पर शुक्रवार को मिजोरम पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई सैतुअल जिले के कैफांग इलाके में की गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखी, जिसके बाद तलाशी ली गई। तलाशी में मेथामफेटामिन टैबलेट बरामद हुईं। इस कार्रवाई में असम के बदरपुर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति, हसन अली, को भी गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले दिसंबर में असम राइफल्स ने कछार पुलिस के साथ मिलकर सिलचर के तरापुर इलाके में अभियान चलाया था। उस दौरान 3,060 पैकेट अवैध सिगरेट बरामद की गई थीं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत 1.83 करोड़ रुपए बताई गई थी। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था और एक वाहन भी जब्त किया गया था। सभी जब्त सामान और आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए कछार पुलिस को सौंप दिया गया था। अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर अंडमान और निकोबार पहुंचे, आज परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 जनवरी की रात दो दिवसीय दौरे पर अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पहुंचे हैं। शुक्रवार को उपराज्यपाल (एलजी) एडमिरल डीके जोशी ने उनका श्री विजयपुरम स्थित वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्वागत किया। अमित शाह शनिवार को अंडमान और निकोबार में गृह मंत्रालय (MHA) की परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक सुबह वांडूर स्थित होटल सी-प्रिंसेस में होगी, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य गृह मंत्री के साथ मंत्रालय से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बैठक के बाद शाह श्री विजयपुरम के आईटीएफ मैदान में ‘नवीन न्याय संहिता’ पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वे नेताजी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अंडमान और निकोबार प्रशासन की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। गृह मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति सांसदों और गृह मंत्री के बीच मंत्रालय की नीतियों, कार्यक्रमों और उनके क्रियान्वयन पर चर्चा का मंच है। यह समिति आंतरिक सुरक्षा, शासन, सीमा प्रबंधन, साइबर अपराध और आपराधिक न्याय सुधार से जुड़े विषयों पर सलाह देती है। समिति में कुल 30 सांसद शामिल हैं, जिनमें 14 लोकसभा और 16 राज्यसभा से हैं। समिति के अध्यक्ष अमित शाह हैं। बैठक में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बंदी संजय कुमार भी शामिल होंगे। नए साल पर मुकेश अंबानी ने परिवार के साथ सोमनाथ मंदिर में पूजा की; ट्रस्ट को ₹5 करोड़ दान दिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को नए साल के मौके पर पत्नी नीता अंबानी और बेटे अनंत अंबानी के साथ गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। अंबानी परिवार ने मंदिर ट्रस्ट को 5 करोड़ रुपए का दान भी दिया। इससे पहले 30 दिसंबर को मुकेश अंबानी ने रिलायंस को एक “AI-नेटिव डीप-टेक कंपनी” में बदलने का रोडमैप पेश किया था। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मानव इतिहास का सबसे प्रभावशाली तकनीकी विकास बताया था। उन्होंने कर्मचारियों से भारत के AI-आधारित भविष्य को आकार देने में सामूहिक भूमिका निभाने की अपील की थी। रिलायंस के 6 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और उनके परिवारों को संबोधित एक संदेश में अंबानी ने कहा कि AI की संभावनाओं का अभी केवल शुरुआती हिस्सा ही दुनिया ने देखा है। सही उपयोग होने पर यह तकनीक मानवता की कई जटिल समस्याओं का समाधान कर सकती है। उन्होंने कहा कि भारत और दुनिया के भविष्य को गढ़ने में योगदान देना सभी की जिम्मेदारी है।