तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) चीफ और एक्टर विजय ने मंगलवार को पुडुचेरी स्थित उप्पलम के एक्सपो ग्राउंड (न्यू पोर्ट) में विशाल रैली की। इस दौरान तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने बंदूक लेकर घुसने की कोशिश की, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। व्यक्ति ने दावा किया कि उसके पास लाइसेंसी रिवॉल्वर है। इसने बताया कि वह एक निजी सुरक्षा अधिकारी है, लेकिन समय पर नहीं पहुंचने के कारण अपनी टीम के साथ नहीं जा पाया। जब पत्रकारों ने पूछा कि वह किसे सुरक्षा दे रहा है, तो व्यक्ति ने कोई जवाब नहीं दिया। दूसरी तरफ, एक्टर विजय की रैली में भीड़ बेकाबू हो गई। रैली में सिर्फ 5,000 लोगों की एंट्री की अनुमति दी गई थी। लेकिन, बड़ी संख्या में लोग रैली स्थल पर पहुंच गए। युवक-युवतियां और महिलाएं बैरिकेड फांदकर अंदर घुस गए। लोग विजय की एक झलक पाने के लिए पास के पेड़ों पर भी चढ़ गए। भीड़ काबू करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 27 सितंबर को करूर में TVK की रैली में भगदड़ मचने से 41 लोगों की मौत हो गई थी। भगदड़ के बाद विजय की यह पहली जनसभा थी।तमिलनाडु सरकार ने विजय को रैलियां निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। आरोपी शिवगंगा का रहने वाला पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया व्यक्ति तमिलनाडु के शिवगंगा जिले का रहने वाला है और खुद को किसी नेता या VIP का पर्सनल सिक्योरिटी स्टाफ बता रहा था। उसने बताया कि वह देर से पहुंचा और उसके पास लाइसेंसी रिवॉल्वर थी, लेकिन वह यह बताने से लगातार बचता रहा कि वह किसकी सुरक्षा के लिए आया था। रूटीन फ्रिस्किंग के दौरान उसकी कमर पर लगे होल्स्टर में हथियार देखकर पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। विजय की रैली की 2 तस्वीरें… विजय बोले- केंद्र के लिए तमिलनाडु-पुडुचेरी अलग, हमारे लिए एक विजय ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु और पुडुचेरी को अलग-अलग मानती है, लेकिन हमारे लिए दोनों एक हैं। विजय ने कहा- केंद्र ने पुडुचेरी के विकास में उसका साथ नहीं दिया है। पुडुचेरी विधानसभा ने सालों से राज्य का दर्जा देने की मांग वाले 16 प्रस्ताव पारित किए हैं। लेकिन केंद्र ने इस पर ध्यान नहीं दिया। विजय ने तमिलनाडु की DMK सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- DMK सरकार पुडुचेरी की निष्पक्ष सरकार से कुछ सीख ले तो अच्छा होगा, लेकिन वे अभी नहीं सीखेंगे। DMK सरकार 2026 के विधानसभा चुनाव से 100% सबक सीखेगी। पुडुचेरी पुलिस ने 6 शर्तों के साथ रैली की इजाजत दी थी पुडुचेरी पुलिस ने उप्पलम एक्सपो ग्राउंड में रैली के लिए कुछ शर्तें रखी थीं। इसके तहत केवल 5000 लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई थी। पार्टी की तरफ से जारी किए गए QR कोड पास के आधार पर ही एंट्री की अनुमति थी। रैली में विजय को 10 बजे से 12 बजे के बीच वैन से भाषण देने की इजाजत दी गई थी। प्रशासन ने रोड शो की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने यह भी बताया कि विजय के कार्यक्रम में किसी भी तरह का रोड शो नहीं होगा और केवल नियंत्रित जनसभा की अनुमति है। 1,500 पुलिसकर्मी तैनात, विजय के समर्थक बाहर जमा हो गए रैली को संभालने के लिए लगभग 1,500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इसके अलावा TVK ने भी पीले टी-शर्ट पहने बड़ी संख्या में महिला और पुरुष वॉलंटियर्स लगाए थे। यह करुर हादसे के बाद पार्टी की पहली बड़ी जनसभा थी, इसलिए प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहता था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में विजय के समर्थक बाहर जमा हो गए। कई लोग अभिनेता की झलक पाने के लिए पास के पेड़ों पर चढ़ गए। भीड़ बढ़ने के कारण TVK कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहस भी हुई। एक वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी ने उन्हें फटकारते हुए कहा, “41 लोग मरे थे, आप मुझे बता रहे हैं क्या करना है?” बच्चों, बुजुर्गों और तमिलनाडु के लोगों को आने पर रोक सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों से कार्यक्रम में न आने की अपील की थी। इसके अलावा, तमिलनाडु के लोगों के आने पर भी रोक लगाई गई थी। उन्हें पुडुचेरी की यात्रा न करने की सलाह दी गई, ताकि रैली में भीड़ न बढ़े। विजय की पिछली रैली में 41 लोगों की जान गई थी इसी साल 27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली के दौरान भगदड़ मची थी। रैली में आई भीड़ अचानक बेकाबू हो गई थी जिसमे कुल 41 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। इस हादसे के बाद विजय की पार्टी TVK ने अपने सभी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम और रैलियां अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए थे। ——— ये खबर भी पढ़ें.. एक्टर विजय बने TVK के CM कैंडिडेट: करूर भगदड़ के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं को संबोधित किया; बोले- 2026 चुनाव में DMK से मुकाबला साउथ एक्टर विजय थलपति की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की बुधवार को महाबलीपुरम के एक होटल में मीटिंग हुई। इसमें विजय को 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषित किया गया। साथ ही पार्टी ने उन्हें चुनावी गठबंधन तय करने का पूरा अधिकार भी सौंप दिया। पूरी खबर पढ़ें…