हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा। इससे मंडी में ब्यास नदी के आसपास के इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर गई। बिलासपुर, सुजानपुर, ऊना और सोलन के निचले इलाकों में भी कोहरा छाने से 100 मीटर तक विजिबिलिटी रह गई। अगले कल भी इन जिलों में कोहरा छाने का अलर्ट है। वहीं प्रदेश के अधिक ऊंचे भागों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेशभर में कल मौसम साफ हो जाएगा। परसों यानी 7 दिसंबर को फिर से अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में दोबारा से बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। कोहरे और ऊंचे क्षेत्रों में शीतलहर के कारण सभी शहरों का रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गर गया है। लाहौल स्पीति के ताबो का न्यनूमतम तापमान माइनस -8.3 डिग्री और कुकुमसैरी का -5.2 डिग्री तक गिर गया है। शिमला से ठंडे हुए मैदानी इलाके किन्नौर के कल्पा, सुंदरनगर, रिकांगपियो, भुंतर बजौरा, सोलन और मनाली में भी रात का तापमान जमाव बिंदू के आसपास पहुंचा गया है। मौसम में आए बदलाव के कारण शिमला से ज्यादा ठंड मैदानी इलाकों में पड़ रही है। शिमला का बीती रात का तापमान 7.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि मैदानी एवं प्रदेश के सबसे गर्म शहर ऊना का तापमान 5.5 डिग्री, सुंदरनगर का 2.6, भुंतर 2.5, पालमपुर 4.5, सोलन 2.1, मनाली 3.4, कांगड़ा 5.6, हमीरपुर 3.8, देहरा गोपीपुर 6.0 और बजोरा में भी रात का तापमान 2.8 डिग्री तक गिर चुका है। अगले एक सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह के दौरान उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 10 से 16°C के बीच, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 16 से 20°C डिग्री और निचले मैदानी इलाकों में 15 से 22°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है। कुल्लू और लाहौल–स्पीति में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। इससे ठंड में इजाफा होगा। न्यूनतम तापमान में कमी आएगी अगले 7 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। निचले इलाकों में न्यूनतम तापमान 2 से 10°C के बीच, मध्य ऊंचाई वाले इलाकों में 0 से 8°C और अधिक ऊंचे इलाकों में माइनस 2 से माइनस 8°C के बीच रात का पारा रहने का पूर्वानुमान है। किन्नौर, शिमला और कुल्लू के ऊपरी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान नॉर्मल की तुलना में काफी गिरावट होगी। लाहौल स्पीति के तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट आएगी।