पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ा दी है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत 17 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे है। सुबह के समय कई जिलों में कोहरा छा रहा है। राजस्थान में तापमान तेजी से गिर रहा है। सीकर, चूरू और जयपुर सहित कई शहरों में गुरुवार को सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। सीकर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इससे ओस की बूंदें जम गईं। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में गुरुवार को कोल्ड वेव और कोहरा छाया रहा। लाहौल स्पीति के ताबो में गुरुवार को न्यूनतम तापमान माइनस 9.8 डिग्री तक पहुंच गया। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में गुरुवार को पारा शून्य से नीचे चला गया। इससे नदी और झरने जम गए हैं। श्रीनगर में तापमान माइनस 4 डिग्री दर्ज किया गया। पुलवामा में माइनस 5.6 डिग्री, काजीगुंड में माइनस 3.6 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 3.2 डिग्री तापमान रहा।
राज्यों से मौसम की 2 तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल…. मध्य प्रदेश: 9 शहरों का पारा 10°C से कम, पचमढ़ी में 6.6 डिग्री पारा; 7 और 8 दिसंबर को बढ़ेगी सर्दी मध्य प्रदेश में तेजी से सर्दी बढ़ रही है। बीती रात ग्वालियर समेत 9 शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा सबसे कम 6.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 7 और 8 दिसंबर को एमपी के उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर में ठंड का असर बढ़ जाएगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर-नर्मदापुरम संभाग में भी कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: सीकर में 2 डिग्री तक गिरा तापमान, कई जगह ओस की बूंदें जमीं; पाला पड़ने की आशंका राजस्थान के कई शहरों में गुरुवार को मौसम की सबसे सर्द रात रही। सीकर के पास फतेहपुर में सबसे कम तापमान, 2.2 डिग्री दर्ज हुआ। बीकानेर के लूणकरणसर में 2.9 डिग्री, नागौर में 4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। सीकर, फतेहपुर और चूरू के आसपास ग्रामीण इलाकों में फसलों पर ओस की बूंदें जम गईं। इससे पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों तक इसी तरह की सर्दी रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: आज से बारिश-बर्फबारी; पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी में अलर्ट, सर्दी बढ़ने की आशंका उत्तराखंड में शुक्रवार से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी में अलर्ट जारी किया है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी सहित राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन में हल्की धूप राहत दे सकती है, लेकिन सुबह और शाम सर्दी का असर महसूस होगा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: आज से पछुआ हवा बढ़ाएगी ठिठुरन, पारा 4 डिग्री तक गिरने का अनुमान; भागलपुर में सबसे ज्यादा सर्दी बिहार में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने 5 और 6 दिसंबर को राज्य में और सर्दी पड़ने का अनुमान जताया है। राज्य में शुक्रवार और शनिवार, 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है। इससे ठिठुरन बढ़ने की आशंका है। पिछले 24 घंटे के दौरान, 9.9 डिग्री तापमान के साथ भागलपुर सबसे सर्द जिला रहा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: सरगुजा में पारा 6.9 डिग्री, रायपुर में 13 डिग्री पर पहुंचा; अलाव का सहारा ले रहे लोग छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से सर्दी बढ़ गई है। अंबिकापुर में गुरुवार रात में तापमान गिरकर 6.9 डिग्री हो गया। जशपुर और पेंड्रा इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अगले 48 घंटों में पूरे राज्य में औसत तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें…