रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज (सोमवार) हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। रक्षा मंत्री ने सबसे पहले ब्रह्मसरोवर पर पूजन किया, जिसके बाद वो हरियाणा पवेलियन का अवलोकन करने पहुंचे और फिर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार में भाग लिया। यहां उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर बात की। राजनाथ सिंह ने कहा कि पहलगाम की घटना आज भी विचलित करती है, जब पर्यटन के लिए गए हमारे निर्दोष यात्रियों को धर्म पूछकर मारा गया। आतंकियों ने न केवल भारत की शांतिप्रियता को चुनौती दी थी, बल्कि वे यह मान बैठे थे कि भारत की शालीनता उसकी कमजोरी है, लेकिन हमने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से इसका माकूल जवाब दिया। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि भारत की आत्म-प्रतिबद्धता और आत्म-सम्मान की घोषणा थी। उन्होंने इस अवसर पर पांडवों को दिए श्रीकृष्ण के संदेश को भी दोहराया। राजनाथ सिंह के भाषण की बड़ी बातें… राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा पेवेलियन के साथ-साथ ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में मध्य प्रदेश पवेलियन और राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के श्रीमदभगवद्गीता सदन में 3 दिन चलने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का भी शुभारंभ किया। कल PM मोदी आएंगे
कल यानी 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागम में शिरकत करेंगे। कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर स्थित 155 एकड़ में विशाल पंडाल तैयार किया गया है। इस राष्ट्र स्तर के कार्यक्रम में डेढ़ लाख से ज्यादा संगत के पहुंचने की संभावना है।