हरियाणा में रोहतक के गांव काहनी की सपना (23) ऑनर किलिंग का शिकार हुई। गांव के सूरज के साथ सपना की लव स्टोरी स्कूल टाइम से शुरू हुई थी। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। जब परिजनों को दोनों के प्रेस प्रसंग का पता चला तो उनकी पढ़ाई छुड़वा ली गई थी। परिजनों की नाराजगी के बावजूद सपना ने 4 साल पहले सूरज से शादी कर ली। मायके वालों के डर से करीब दो साल गांव नहीं लौटे। पति के साथ रोहतक में कमरा किराए पर लेकर रही। बेटा हुआ। धीरे-धीरे मायके वालों से रिश्ते सुधरने लगे। भाई त्योहारों पर आने भी लगा था। फिर एक फैसले ने सारी कहानी बिगाड़ दी। ये फैसला था पति व बच्चे के साथ गांव लौटने का। सपना ने सोचा था-धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। लेकिन मायके वाले इसमें बेइज्जती महसूस करने लगे। लोग उन्हें ताने देकर चिढ़ाते थे। इसी वजह से सपना के भाई ने पूरी कहानी ही खत्म करने की ठान ली। नतीजा बुधवार देर रात सपना की गोली मारकर हत्या कर दी। बचाने आए देवर साहिल को भी गोली लगी। स्कूल में शुरू हुए रिश्ते से बहन के कत्ल तक की कहानी जन्मदिन की चल रही थी तैयारी
सूरज की मां निर्मला ने बताया कि बुधवार रात करीब पौने 10 बजेकमरे में बैठे हुए थे। 20 नवंबर को साहिल के जन्मदिन को लेकर बातचीत कर रहे थे कि सुबह क्या-क्या सामान लाना है। 22 नवंबर को पोते देव का भी दूसरा जन्मदिन है, जिसको लेकर भी बात चल रही थी। नहीं मालूम था कि कुछ देर में ही ऐसा भयानक होने वाला है। सपना को गोली मारकर पास ही खड़े थे आरोपी
निर्मला ने बताया कि बहू सपना का भाई संजू अपने चार साथियों के साथ आया। एक कमरे में सपना बेड पर थी। कमरे में दाखिल होते ही उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सपना को 4-5 गोली लगीं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सपना को गोली मारने के बाद उसका भाई संजू व उसके दो दोस्त पास ही खड़े थे। जब साहिल (सपना का देवर) एक डंडा लेकर बचाव करने गया तो आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। साहिल ने डंडा अड़ाया तो गोली पेट में लगी। इसके बाद साहिल का हाथ पकड़कर अंदर कमरे में खींच लिया, जिससे जान बची। शादी से पहले सपना के परिवार को कई बार समझाया
निर्मला ने बताया कि सूरज व सपना की शादी से पहले कई बार सपना के परिवार को समझाया था कि उसकी शादी कहीं ओर कर दे। लेकिन सपना के परिवार वालों ने उनकी बात नहीं सुनी। साल 2022 में सपना व सूरज ने भागकर कोर्ट मैरिज कर ली, जिसके बाद कई बार सपना के परिवार वालों ने घर आकर मारपीट करते हुए धमकी भी दी। बेटी की शादी में पुलिस को दी थी शिकायत
निर्मला ने बताया कि बेटी शबनम की शादी के दौरान उन्हें अनहोनी होने का खतरा था, जिसके चलते पहले ही पुलिस को शिकायत दे रखी थी। उस समय सपना के परिवार वालों ने धमकी दे रखी थी। बेटी की शादी के बाद एक माह के अंदर ही उसके पति की मौत हो गई थी। विवाद खत्म करने के लिए छुड़वा दी थी बच्चों की पढ़ाई
निर्मला ने बताया कि सूरज व सपना दोनों स्कूल में साथ पढ़ते थे और करीब चार साल से एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन जब सपना के परिवार वालों ने एतराज किया तो विवाद को खत्म करने के लिए उसने अपने दोनों बच्चों सूरज व साहिल की पढ़ाई छुड़वा दी और बाद में दोनों घर का गुजारा चलाने के लिए ऑटो चलाने लगे।