हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। पहाड़ों पर अभी न ज्यादा ठंड और न ही गर्मी है। इससे देशभर से टूरिस्ट पहाड़ों का रुख करने लगा है। खासकर बर्फ देखने की चाहत में टूरिस्ट काफी संख्या में रोहतांग पास पहुंच रहा था। मगर आज से रोहतांग पास के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। जिला प्रशासन ने सड़क पर फिसलन बढ़ने के बाद यह फैसला लिया है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक पहाड़ों पर मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान बारिश व बर्फबारी के आसार नहीं है। इससे दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक और रात का तापमान नॉर्मल से कम रहेगा। खासकर अधिक ऊंचे क्षेत्रों के और मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंड रहेगी। मैदानी इलाकों में शिमला से ज्यादा ठंड प्रदेश में वर्तमान शिमला से ज्यादा ठंड मैदानी इलाकों में पड़ रही है। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि मंडी का 8.3 डिग्री, सोलन का 5.5, मनाली का 4.1, धर्मशाला का 7.5 डिग्री, ऊना 8.4, पालमपुर 5.5, कांगड़ा 7.4 और कुल्लू के बजौरा का तापमान 5.4 डिग्री तक लुढ़क चुका है। ऊंचे क्षेत्रों से ठंडी हवाएं चलने की वजह से मैदानी इलाकों में अधिक ठंड पड़ रही है। जब तक पहाड़ों पर अच्छी बारिश बर्फबारी नहीं होती, तब तक मैदानी इलाकों में सुबह-शाम व रात में ठंड छाई रहेगी। 25 शहरों में 10 डिग्री से नीचे तापमान प्रदेश के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम है। वहीं केलांग का माइनस (-1.1), कुकुमसैरी का माइनस (-3.0) और ताबो का माइनस (-2.6) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दो जिलों में छाया कोहरा मंडी की बल्ह घाटी और बिलासपुर के भाखड़ा बांध के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया। इससे लोगों को सुबह के वक्त परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरा छाने से सुबह के वक्त विजिबिलिटी 200 मीटर तक कम हो गई।