पंचकूला में रह रहे पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और उनके परिवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने वाले शमशुद्दीन चौधरी पर अब “लव जिहाद” का आरोप लगा है। यह आरोप मलेरकोटला हाउस नामक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के माध्यम से लगाया गया है। मलेरकोटला हाउस की पोस्ट में लिखा है, “शमशुद्दीन चौधरी नामक एक धनी व्यक्ति का असली चेहरा सामने आ गया है। इस व्यक्ति ने एक संपन्न हिंदू परिवार में मामूली विवाद को सुलझाने का दिखावा करके पहले पति-पत्नी का तलाक करवाया, फिर उस हिंदू परिवार की लड़की को “लव जिहाद” में फंसाकर उसके साथ रहने लगा।” गौरतलब है कि मलेरकोटला हाउस फेसबुक पेज पर मुस्तफा परिवार से जुड़ी हर जानकारी साझा की जाती है। माना जाता है कि यह पेज परिवार के जनसंपर्क (PR) से जुड़ा हुआ है। 16 अक्टूबर को पूर्व DGP के बेटे अकील अख्तर की मौत के बाद मुस्तफा परिवार की ओर से इस पेज पर लगातार तस्वीरें, वीडियो और इंटरव्यू शेयर किए गए थे। मलेरकोटला में मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना का घर है। उनके बेटे अकील अख्तर की सामूहिक प्रार्थना सभा भी मलेरकोटला हाउस में ही आयोजित की गई थी। 3 पॉइंट में पढ़िए शमशुद्दीन चौधरी ने अपने पक्ष में क्या कहा… पूर्व DGP मुस्तफा पर करवाई थी FIR
27 अगस्त को अकील ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसकी मां और बहन सहित उसका पूरा परिवार उसे मारने या झूठे मामले में फंसाने की साजिश रच रहा है। 16 अक्टूबर को पंचकूला में उसकी मौत हो गई थी। उस वीडियो को आधार बनाते हुए मलेरकोटला के शमशुद्दीन चौधरी ने पूर्व DGP मुस्तफा के परिवार के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। 23 अक्टूबर को हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार से इस मामले की जांच CBI को सौंपने का आग्रह किया था, और वर्तमान में इस मामले की जांच CBI द्वारा की जा रही है। जिस मुस्तफा फैमिली पर FIR हुई, उनके बारे में जानिए… मलेरकोटला हाउस की पोस्ट देखें…