राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन यानी विधानसभा पहुंचीं। यहां उन्होंने विधानसभा को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि कल हमारी देश की बेटियों ने कल दुनिया को दिखा दिया कि हम किसी से कम नहीं है। राष्ट्रपति ने महिला क्रिकेट टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर बधाई दी। इससे पहले उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के कई जनसेवकों ने कई योगदान दिया। जो हमारे बीच नहीं है उन्हें मैं नमन करती हूं। जनता का विश्वास बना रहना चाहिए। उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित विशेष सत्र में विधानसभा सदन में राष्ट्रपति के साथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और राज्यपाल रिटार्यड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आज आप यहां पहुंचीं, जो हमारे लिए गर्व की बात है। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। फिर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति के स्वगत में भाषण दिया। सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष, सीएम और राज्यपाल के भाषण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन शुरू हुआ। इससे पहले 18 मई, 2015 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विशेष सत्र को संबोधित किया था। सदन की कार्यवाही से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…