हरियाणा दिवस (1 नवंबर) पर भारतीय नौसेना के दो जांबाज सैनिकों जयवीर यादव और संजय यादव ने एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया। दोनों जवानों ने प्रदेश के गौरव दिवस को 59 किलोमीटर लंबी दौड़ लगाकर मनाया और इसे हरियाणा के युवाओं को समर्पित किया। एक जवान ने मुंबई और दूसरे ने गोवा में दौड़ लगाई। रेवाड़ी जिले के कोसली के नठेरा गांव निवासी जयवीर यादव पुत्र स्व. कर्ण सिंह और नारनौल के ढाणी जाजमा निवासी संजय यादव पुत्र रतिराम वर्तमान में भारतीय नौसेना में मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। दोनों सैनिक न केवल समुद्री सुरक्षा में अपनी भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि पर्वतारोहण और फिटनेस क्षेत्र में भी अग्रणी हैं। नशे प्रति जागरूकता फैलाना उद्देश्य नारनौल के संजय यादव ने बताया कि इस विशेष दौड़ का उद्देश्य समाज में फैल रही बुराइयों, विशेष रूप से नशे की लत और युवाओं में बढ़ते अवसाद के प्रति जागरूकता फैलाना था। दोनों सैनिकों ने कहा कि उनकी यह दौड़ हरियाणा के नौजवानों को स्वस्थ जीवन, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास है। संजय ने 5 घंटे 8 मिनट में पूरी की 59 KM की दौड़ संजय यादव ने अपनी दौड़ को रात में मुंबई के उरन स्टेडियम से शुरू किया और उन्होंने स्टेडियम के 225 मीटर के ट्रैक पर में अपनी 59.59 किलोमीटर की दौड़ को 5 घंटे 8 मिनट 59 सेकेंड में पूरा किया। वहीं जयवीर यादव ने गोवा में वास्को द गामा से पणजी और वापस पणजी से वास्को द गामा में समाप्त किया। अपनी दौड़ को उन्होंने 6 घंटे 19 मिनट में पूरा किया। देश सेवा में लगाएं युवा अपनी ऊर्जा
दोनों सैनिकों ने बताया कि हरियाणा के युवाओं में अपार ऊर्जा है, जिसे यदि सही दिशा दी जाए तो वे देश के विकास और समाज सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा हमारी यह दौड़ सिर्फ शरीर को मजबूत करने का प्रतीक नहीं, बल्कि यह संदेश है कि हरियाणा का युवा नशे और बुराइयों से दूर रहकर देश का गौरव बढ़ाए।