राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की राफेल लड़ाकू विमान में भरी गई उड़ान का नया वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में राष्ट्रपति का विमान हरियाणा में कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के ऊपर उड़ रहा है। उनके विमान को पायलट कर रहे एयर चीफ मार्शल एपी सिंह उन्हें इसके बारे में बताते हैं। इस पर राष्ट्रपति कहती हैं कि यह उनके लिए अविश्वसनीय पल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 29 अक्टूबर को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल में उड़ान भरी थी। उनके विमान की पायलट स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह थीं। इस दौरान एयर चीफ मार्शल एपी सिंह खुद महामहिम के विमान को पायलट कर रहे थे। यह वीडियो इसी दौरान का है, जो हरियाणा सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक रिलेशन (डीपीआर) की ओर से 30 अक्टूबर की रात 12 बजे रिलीज किया गया। इसमें जब राष्ट्रपति का विमान ब्रह्मसरोवर के ऊपर पहुंचता है तो उनके विमान को पायलट कर रहे एयर चीफ मार्शल एपी सिंह रेडियो ट्रांसमीटर पर पूछते हैं कि क्या वे देशवासियों से कुछ कहना चाहेंगी? इस पर राष्ट्रपति ने कहा, ‘प्रिय देशवासियों, नमस्कार। आज मैं इस आधुनिक विमान से इस ऐतिहासिक भूमि को देख रही हूं। ये प्राचीन भूमि और ब्रह्मसरोवर हमारी सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक है। इस उड़ान से मेरा विश्वास और अधिक दृढ़ हो रहा है। मैं इसके लिए सैनिकों को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं।’ एयरफोर्स की ओर से प्रेस रिलीज कर दी गई थी जानकारी… 40 मिनट तक उड़ान भरी, एयर चीफ मार्शल ने किया एस्कॉर्ट
29 अक्टूबर को हुए इस इवेंट के बारे में भारतीय वायुसेना की ओर से प्रेस रिलीज जारी की गई थी। बताया गया था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राफेल विमान ने सुबह 11:10 बजे अंबाला एयरबेस से टेक ऑफ किया और 11:50 बजे लैंड किया। राष्ट्रपति जिस राफेल में सवार थीं, उसे ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी ने उड़ाया। उनके साथ एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह दूसरे राफेल विमान से एस्कॉर्ट कर रहे थे। राष्ट्रपति भारतीय वायुसेना के दो फाइटर विमानों में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं। इससे पहले, 7 अप्रैल 2023 को उन्होंने असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट में उड़ान भरी थी। वायुसेना ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया था गौरव का क्षण
प्रेस रिलीज में अधिकारियों ने बताया था कि राष्ट्रपति की यह उड़ान न केवल ऐतिहासिक है, बल्कि यह देश की सैन्य शक्ति और तकनीकी क्षमता का प्रतीक भी है। अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति का यह अनुभव वायुसेना के मनोबल को और ऊंचा करेगा तथा देशवासियों में गर्व की भावना को मजबूत करेगा। सुखोई जेट में उड़ान भर चुकीं राष्ट्रपति मुर्मू
इससे पहले, राष्ट्रपति मुर्मू ने 7 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट में उड़ान भरी थी। सुखोई जेट ने सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर टेक ऑफ किया और 11 बजकर 38 मिनट पर लैंड किया। मुर्मू सुखोई में उड़ान भरने वाली देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने भी सुखोई में उड़ान भरी थी। 30 मिनट की उड़ान में राष्ट्रपति ने ब्रह्मपुत्र और तेजपुर वैली को कवर किया था। विमान ने समुद्र तल से करीब दो किलोमीटर की ऊंचाई पर और करीब 800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरी। एयरक्राफ्ट को 106 स्क्वॉड्रन कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया। उड़ान से पहले राष्ट्रपति को एयरक्राफ्ट और वायुसेना की ऑपरेशनल क्षमता के बारे में बताया गया था। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर राष्ट्रपति की तस्वीरें…