हरियाणा के गुरुग्राम शहर में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे सेक्टर-49/50 की रेडलाइट के पास गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर रोड़ी (पत्थर के टुकड़े) से भरा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में ट्रॉला के ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में कुल 4 लोग घायल हुए थे, जिन्हें तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जिस व्यक्ति की मौत हुई है, वह एक मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) विप्रो में सिक्योरिटी गार्ड था। जो कार ट्रॉले के नीचे दबी, वह MNC की कैब थी और स्टाफ को पिकअप करने जा रही थी। हादसे के समय कार में कंपनी का स्टाफ भी मौजूदा था, जो अब घायल है। प्रत्यक्षदर्शी ने यह जानकारी दी… SHO बोले- सिक्योरिटी गार्डी की ओर ज्यादा दबी थी कार
सेक्टर-50 थाने के एसएचओ सुखबीर का कहना है कि कैब विप्रो कंपनी के स्टाफ को लेने जा रही थी। इसमें महक नाम की एम्पलाई का पिकअप हो गया था। कैब को हुक्म सिंह चला रहा था, जबकि उसकी बगल वाली सीट पर सिक्योरिटी गार्ड नीतीश बैठा था। जिस साइड सिक्योरिटी गार्ड बैठा था, उसी साइड कैब सबसे ज्यादा दबी थी। इससे गार्डी नीतीश की मौत हो गई। वहीं, महक और हुक्म सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है। SHO का कहना है कि यह ट्रक ओवरलोड था और साउथ पेरिफेरेल रोड (SPR) की तरफ से आया था। सुबह 8 बजे तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री रहती है। समय कम होने के कारण ट्रक का ड्राइवर जल्दबाजी में था। इसलिए, उसका बैलेंस बिगड़ गया।
—————————— गुरुग्राम में वेब डिजाइनर ने पुलिसकर्मियों को घसीटा:कार से बाइक को टक्कर मारी, फिर बोनट पर लटकते हुए 100 मीटर तक ले गया गुरुग्राम में यदुवंशी स्कूल के पास गश्त कर रही पुलिस पेट्रोलिंग बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भी ड्राइवर ने कार नहीं रोकी और एक पुलिसकर्मी को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। इसी समय सदर थाना एसएचओ बलराज की सरकारी गाड़ी सामने दिखाई दी, तो ड्राइवर ने ब्रेक मारे और कार को वहीं छोड़कर फरार हो गया। हादसे में पेट्रोलिंग बाइक चला रहा कॉन्स्टेबल श्याम और एसपीओ सतीश बुरी तरह से घायल हो गए। एसएचओ मोबाइल टीम उन्हें मेदांता अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)