हरियाणा के सोनीपत में राज्य मानव अधिकार आयोग के सदस्य दीप भाटिया की सरकारी गाड़ी को एक नशे में धुत कार ड्राइवर ने टक्कर मारने की कोशिश की। हादसा उस वक्त हुआ, जब दीप भाटिया अपने स्टाफ के साथ चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहे थे। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से गाड़ी बच गई और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना मुरथल टोल प्लाजा पर हुई। जिसके बाद टोल प्लाजा पर दोनों पक्षों में बहस और हाथापाई तक की नौबत आ गई, लेकिन फिलहाल पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। सिलसिलेवार पढ़िए पूरी घटना.. पुलिस को नहीं मिली शिकायत
इस पूरे मामले पर मुरथल थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना जरूर मिली, लेकिन किसी भी वाहन को टक्कर नहीं लगी है। साथ ही अब तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही शिकायत मिलेगी, जांच शुरू कर दी जाएगी।