जैसलमेर बस अग्निकांड में पुलिस ने बुधवार रात बस मालिक तुराब अली और ड्राइवर शौकत को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि इस मामले में 2 FIR दर्ज हुई थी। इधर, पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। जिस परिवार में तीन या इससे ज्यादा लोगों की जान गई है, उन्हें कुल 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। एक परिवार से एक या दो मौत होने पर प्रति व्यक्ति 10-10 लाख रुपए दिए जाएंगे। गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। साधारण रूप से घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपए मिलेंगे। उधर, पीड़ित परिवार जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में धरने पर बैठ गया है। उचित मुआवजे की मांग करते हुए शव लेने से इनकार कर दिया है। इस अग्निकांड में मृतकों की संख्या 22 हो गई है। 54 साल की भागा बानो की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तक की रिपोर्ट के अनुसार, एक शव की पहचान नहीं हो पाई है। इससे पहले बुधवार सुबह हादसे में झुलसे 10 साल के यूनुस ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। अब तक कुल 22 मौतें हो चुकी हैं। जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल के अनुसार, 5 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इसके अलावा 8 घायलों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उधर, डीएनए टेस्ट एवं पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिवार वालों को सौंपे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जैसलमेर से जोधपुर जा रही प्राइवेट AC स्लीपर बस में 14 अक्टूबर की दोपहर 3.30 बजे आग लग गई थी। मौके पर ही 19 लोग जिंदा जल गए थे। एक व्यक्ति ने जैसलमेर से जोधपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था। — बस अग्निकांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… उपमुख्यमंत्रीजी, आपके बस में बिना चढ़े सुरक्षा गारंटी चाहिए:21 लाशें पूछ रही है उन हत्यारों को सजा कब, जो न सरकार को जानते हैं, न सिस्टम को बस में से जलते हुए कूदे यात्रियों का VIDEO:चश्मदीद बोला- झुलसी महिलाएं अपना शरीर बचा रही थीं, आसपास से कपड़े मंगवाकर उन्हें ढंका जलती बस से कूदकर दौड़े थे पैसेंजर्स,जले हुए बैठे रहे;VIDEO:महिला चिल्लाई यहां एक लेडीज है, पहले उन्हें ले जाओ, हिम्मत करो एम्बुलेंस तक तो चलो खबर के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…