हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में आज सुबह से ही धूप खिली हुई है। पहाड़ों पर बीते एक सप्ताह से मौसम सुहावना बना हुआ है। इससे देशभर से टूरिस्ट पहाड़ों का रुख करने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो प्रदेश में दिवाली पर मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। रहेगा। वर्तमान में प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 0.6 डिग्री ज्यादा चल रहा है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। बीते 24 घंटे के दौरान, शिमला, कल्पा और रिकांगपियों के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई। मगर न्यूनतम तापमान अभी भी ज्यादातर शहरों का सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। रिकांगपियों का अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री की गिरावट के बाद 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कल्पा का तापमान भी 3.0 डिग्री की गिरावट के बाद 20.8 डिग्री और शिमला का पारा 1.4 डिग्री लुढ़कने के बाद 21.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। 22 अक्टूबर से रात का पारा कम होगा वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो पालमपुर का पारा सामान्य की तुलना में 3 डिग्री कमी के साथ 11 डिग्री सेल्सियस रह गया है। 22 अक्टूबर के बाद रात के तापमान में हल्की गिरावट आनी शुरू होगी। हालांकि दिन का तापमान अभी सामान्य बना रहेगा। पहाड़ों पर अभी मौसम सुहावना बना हुआ है। इससे पहाड़ों पर पहुंच रहा टूरिस्ट भी सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं।