भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन के दफ्तर में चल रही आयकर विभाग की अमृतसर विंग की कार्रवाई खत्म हो गई है। आयकर विभाग के अफसरों की टीम दिलीप बिल्डकॉन के दफ्तर से अकाउंट रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेज ले गई है। इसके आधार पर कंपनी के खिलाफ टैक्स में गड़बड़ी की जानकारी का एनालिसिस कर टैक्स चोरी का फाइनल वैल्यूएशन किया जाएगा। यह कार्रवाई भोपाल के साथ इंदौर में भी चली। पंजाब आयकर विभाग के अफसरों की टीम ने सोमवार को दिलीप बिल्डकॉन के दो ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी। इस छापेमारी में शेयर ट्रेडिंग में भारी मैनिपुलेशन की संभावना के चलते बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा होने की संभावना थी। हालांकि वैसी गड़बड़ी अफसर नहीं पा सके, जैसी उम्मीद लेकर आए थे। भोपाल में दफ्तर में चल रही सर्चिंग की कार्रवाई मंगलवार रात करीब 11 बजे खत्म हो गई है। पंजाब के अमृतसर विंग की टीम ने भोपाल के अलावा इंदौर में भी कंपनी के दफ्तर में छापेमारी कर दस्तावेजों की पड़ताल की है। आईटी की कार्रवाई में कैश भी ज्यादा नहीं मिला
आयकर विभाग के अफसरों को दफ्तर में की गई सर्चिंग में कैश भी ज्यादा नहीं मिला है। अमृतसर की जिस शेयर कंपनी से दिलीप बिल्डकॉन के लिंक के जरिए ये रेड की गई थी, उसमें करीब दो से ढाई करोड़ की गड़बड़ी पाई गई है। बताया जाता है कि इस मामले में दिलीप बिल्डकॉन का कुछ हस्तक्षेप तो पाया गया है, लेकिन इस कंपनी के पूरी तरह से शामिल होने का वेरिफिकेशन अभी बाकी है। आयकर विभाग के अफसरों की टीम दिलीप बिल्डकॉन के दफ्तर से अकाउंट रजिस्टर समेत कुछ अन्य दस्तावेज लेकर गई है। इसका एनालिसिस आयकर अफसरों की टीम करेगी। यह बात साफ हुई है कि पंजाब के अफसरों को एमपी की नामी कंपनियों से जिस तरह की गड़बड़ी की उम्मीद थी, वह नहीं मिल पाई है। ब्रोकर से मिले लिंक के आधार पर सर्चिंग की गई
दिलीप बिल्डकॉन पर की गई सर्च कार्रवाई अमृतसर की आयकर विभाग की टीम ने मुंबई के एक ब्रोकर से मिले लिंक के आधार पर की थी। इस ब्रोकर का अमृतसर की शेयर ट्रेडिंग कंपनी से संबंध है, जिसके द्वारा शेयर ट्रेडिंग में करोड़ों रुपए का मैनिपुलेशन किया गया था। इसमें दिलीप बिल्डकॉन का लिंक जुड़ा तो आयकर अफसरों ने यहां छापेमारी की। काफी सीक्रेट रखी गई सर्चिंग की कार्रवाई
दिलीप बिल्डकॉन के यहां शुरू की गई सर्च की कार्रवाई को पंजाब के आयकर अफसरों ने काफी गोपनीय रखा था। यह जानकारी सामने आई है कि कुछ अफसरों ने जरूर इस कंपनी में चल रही कार्रवाई की जानकारी लेने की कोशिश की थी, लेकिन राजनीतिक तौर पर किसी ने सीधे जानकारी लेने की कोशिश नहीं की। दिलीप बिल्डकॉन को कार्रवाई की वजह नहीं बताया
अमृतसर इनकम टैक्स की ओर से भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन पर की जा रही छापे की कार्रवाई को लेकर कंपनी को कोई जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि आयकर विभाग ने अभी तक ये नहीं बताया कि वे कंपनी के कैम्पस में क्यों आए हैं। हम भी इस बात की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं कि इस कार्रवाई से हमारा कोई संबंध है या नहीं। कंपनी के पास भोपाल मेट्रो समेत कई बड़े प्रोजेक्ट
भोपाल मेट्रो रेल का ठेका दिलीप बिल्डकॉन के पास है। कंपनी को हाल ही में केरल में बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। इसके अलावा गुरुग्राम मेट्रो का काम दिलीप बिल्डकॉन और रंजीत बिल्डकॉन को 1,503.63 करोड़ में मिला है, जिसमें मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 26.65 किमी के कॉरिडोर में वायडक्ट और 14 एलिवेटेड स्टेशन का निर्माण शामिल है। मेगावॉट का सोलर पावर का ठेका मिला
डीबीएल को मध्य प्रदेश जल निगम मर्यादित (एमपीजेएनएम) से स्वीकृति पत्र (एलओए) मिला है। यह कैप्टिव मोड के तहत 100 मेगावाट की ग्रिड-कनेक्टेड ग्राउंड-माउंटेड सौर फोटोवोल्टिक परियोजना के विकास के लिए है। दिलीप बिल्डकॉन के कार्यक्षेत्र में सौर परियोजना की डिजाइन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, निर्माण, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग शामिल है। इसमें 25 वर्षों तक संचालन और रखरखाव सेवाएं प्रदान करना भी शामिल है। चालू होने के बाद, यह परियोजना 25 वर्षों तक एमपीजेएनएम को 2.09 रुपए प्रति किलोवाट घंटे की दर से बिजली की आपूर्ति करेगी। प्रोजेक्ट का काम मंदसौर जिले के रामनगर और धनवाडा गांवों में होगा। मध्य प्रदेश में दूसरे सबसे अमीर शख्स
हाल ही में जारी हुई हुरुन रिच लिस्ट में एमपी के 13 कारोबारियों में दिलीप सूर्यवंशी का नाम दूसरे नंबर पर है। दिलीप बिल्डकॉन के मालिक दिलीप सूर्यवंशी की संपत्ति 4430 करोड़ रुपए आंकी गई थी। सूर्यवंशी की संपत्ति में 630 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। सूर्यवंशी 10 पायदान ऊपर चढ़े हैं। इससे जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… दिलीप बिल्डकॉन पर आयकर की छापेमारी जारी
भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन के दो दफ्तरों में सोमवार से शुरू हुई आयकर विभाग की पंजाब की टीम की छापेमारी कार्रवाई अभी चल रही है। अमृतसर से आई इनकम टैक्स टीम भोपाल में दो जगहों पर दस्तावेज खंगाल रही है। पढ़ें पूरी खबर… पीथमपुर में आर्निल टेक्नोक्राफ्ट पर इनकम टैक्स का छापा
पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र में सोमवार को आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। औद्योगिक क्षेत्र स्थित आर्निल टेक्नोक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्लॉट संख्या 16, 18 और 19 (सेक्टर 2) पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर…