जयपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- आज चार लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हुई है। जब यहां पर राइजिंग राजस्थान समिट चल रहा था, मैं भी आया था। मैंने अशोक गहलोत का कमेंट पढ़ा था कि 35 लाख करोड़ के एमओयू तो किए, जमीन पर कितने उतरेंगे? उस वक्त तो हमने किसी को जवाब नहीं दिया था। मैं आज गहलोत को कहना चाहता हूं कि ये भाजपा की सरकार है। कांग्रेस की सरकार नहीं है। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। मुझे खुशी है कि इतने कम समय में भजनलाल सरकार ने 35 लाख करोड़ में से 7 लाख करोड़ के एमओयू को जमीन पर उतारने का काम किया है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। देशभर में जो इन्वेस्टमेंट समिट होती है, उसमें एमओयू को जमीन पर उतारने की जो एवरेज दर है, उससे भजनलाल सरकार कई गुना आगे आएगी, इसका मुझे पूरा विश्वास है। इससे पहले शाह ने जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में तीन नए आपराधिक कानूनों पर लगी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। पिछले तीन महीने में शाह का राजस्थान में यह तीसरा दौरा है। वे यहां मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे हैं। शाह के कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें… शाह के भाषण की प्रमुख बातें… स्वदेशी अपनाने का प्रण लें
पीएम मोदी ने हमारी अर्थव्यवस्था को 11 वें से चौथे नंबर पर पहुंचाई है। देश के 140 करोड़ लोग प्रण ले लेते हैं कि हम स्वदेशी सामान का ही उपयोग करेंगे तो 2047 में जब देश आजादी की शताब्दी मनाएगा, तब हम सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। ईज ऑफ जस्टिस के लिए भी बड़ा परिवर्तन होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो नए तीन कानून लाए हैं, इसको पूरी तरह से लागू होने में अभी 2 साल और लगेंगे। साल 2027 के बाद जो भी एफआईआर होगी, इसको तीन साल के अंदर ही सुप्रीम कोर्ट तक न्याय देने की व्यवस्था इस कानून से हो जाएगी। उन्होंने कहा- मोदी ने ईज ऑफ लिविंग के लिए ढेर सारे परिवर्तन किए हैं। इन कानूनों के अमल के साथ ही ईज ऑफ जस्टिस के लिए भी बहुत बड़ा परिवर्तन होगा। सजा का डर 60 प्रतिशत पहुंचा
शाह ने कहा- मैं आज यहां की जनता को बताने आया हूं कि राजस्थान में सजा कराने का डर 42 प्रतिशत था। पुलिस 100 लोगों को पकड़ती थी, इनमें से 42 लोगों को सजा होती थी। इन कानूनों को एक साल हुए हैं। इस 42 प्रतिशत को हमने 60 प्रतिशत पहुंचा दिया है। जब इसका सम्पूर्ण इम्प्लीमेंटेशन हो जाएगा, ये 60 प्रतिशत से भी बढ़कर 90 प्रतिशत तक सजा का डर जाएगा। इसके प्रावधान इस कानून में किए हैं। शाह के कार्यक्रम से जुड़ी अन्य तस्वीरें… 9315 करोड़ की अलग-अलग परियोजनाएं का लोकार्पण-शिलान्यास
अमित शाह ने आज यहां पर 9315 करोड़ की अलग-अलग परियोजनाएं का लोकार्पण-शिलान्यास हुआ। इसके अलावा 47 हजार स्टूडेंट्स को यूनिफॉर्म के लिए 260 करोड़ सीधे इनके पेरेंट्स के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट जमा कराए गए। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए लगभग 364 करोड़ की सब्सिडी आज पांच लाख से ज्यादा दुग्ध उत्पादकों को दी गई। 150 यूनिट बिजली फ्री योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की भी शुरुआत हुई है। 56 एफएसएल की गाड़ियां जो सैंपल लेने का काम करेगी, अनेक पुलिस के व्हीकल का भी लोकार्पण हुआ है। राजस्थान में तीन महीने में शाह का तीसरा दौरा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन महीने में तीसरी बार राजस्थान आए हैं। इससे पहले शाह 21 सितंबर को जोधपुर आए थे। वहां उन्होंने रामराज नगर चोखा में पारसमल बोहरा स्मृति महाविद्यालय भवन का शिलान्यास किया था। यह दौरा 22 दिन पहले हुआ था। अमित शाह ने 17 जुलाई को जयपुर में सहकार सम्मेलन का उद्घाटन किया था। इसी साल 6 अप्रैल को उन्होंने कोटपूतली के पावटा में एक आमसभा को भी संबोधित किया था। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…