जैसलमेर में आर्मी की जिप्सी पलट जाने से मेजर की मौत हो गई। वहीं, एक लेफ्टिनेंट कर्नल और 2 मेजर समेत 4 लोग घायल हो गए। हादसा तनोट थाना इलाके में रामगढ़ से लोंगेवाला के बीच गमनेवाला गांव के पास रविवार शाम 5 बजे हुआ। घायलों का सेना के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। तनोट थाना के ASI अचलराम ने बताया- हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क पर मोड़ था, लेकिन जिप्सी मुड़ नहीं पाई और पलट गई। बेकाबू होकर पलटी जिप्सी
जानकारी के अनुसार, सेना के चार अधिकारी जिप्सी में सवार होकर रविवार शाम को लोंगेवाला की ओर जा रहे थे। गमनेवाला गांव के पास जिप्सी बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत राय (32), मेजर टीसी भारद्वाज (33), मेजर अमित (30), मेजर प्राची शुक्ला और ड्राइवर नसीरुद्दीन घायल हो गए। घायलों को सेना की गाड़ी में रामगढ़ हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान मेजर टीसी भारद्वाज की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का प्राथमिक इलाज कर सेना के हॉस्पिटल रेफर कर दिया। मेजर अमित के आंख के पास चोट आई है। मेजर प्राची शुक्ला के सिर में गंभीर चोट है, जबकि ड्राइवर नसीरुद्दीन का बायां कान कट गया। सभी का इलाज सेना के हॉस्पिटल में जारी है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे मेजर
हादसे की जानकारी मिलते ही तनोट थाना और रामगढ़ थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। मेजर टीसी भारद्वाज का शव पोस्टमॉर्टम के बाद सेना को सौंप दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मेजर टीसी भारद्वाज गुंटूर (आंध्रप्रदेश) के रहने वाले थे। …………. ये खबर भी पढ़ें… तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को उड़ाया, VIDEO:8 से 10 फीट दूर तक घसीटते हुए ले गया, सीसीटीवी फुटेज आया सामने कोटा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया। एक्सीडेंट शनिवार शाम आरके पुरम थाना इलाके में हुआ। अब इसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर… पाम ऑयल पर फिसलकर ट्रक में घुसी एंबुलेंस,2 की मौत:जयपुर-अजमेर हाईवे पर हादसा, 3 घायल; मरीज को SMS लेकर जा रहे थे जयपुर-अजमेर हाईवे पर तेज रफ्तार एंबुलेंस ट्रक में घुस गई। एंबुलेंस में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हैं। रोड पर पाम ऑयल गिरा हुआ था। इसी पर पहिया फिसलने के बाद एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर…