आगरा में ताजमहल परिसर में रविवार रात आग लग गई। आग मुख्य गुंबद से 300 मीटर दूर दक्षिणी गेट के पास आग लगी। अचानक उठी चिंगारी देख लोग दहशत में आ गए। मौके पर आग की लपटों के साथ घना काला धुआं भी देखा गया। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना रविवार सुबह 8 बजे की बताई जा रही है। जिसका वीडियो सोमवार को सामने आया है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों और टोरेंट पावर को सूचना दी। दो घंटे का शट डाउन लेकर मरम्मत की गई। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला…
ताजमहल के दक्षिणी गेट की दाईं ओर बनी कोठरियों के ऊपर से एलटी लाइन जाती है। उसी लाइन के जॉइंटर से अचानक चिंगारी उठी। प्लास्टिक के बने जॉइंटर में आग लगने से कुछ देर तक धुएं का गुबार छाया रहा। सूचना पर पहुंची टोरेंट पावर की टीम ने दो घंटे का शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य किया। इसी लाइन से ताजमहल के लिए भी बिजली की आपूर्ति होती है। मरम्मत के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रही। दक्षिणी गेट पर्यटकों के लिए 2018 से बंद
दक्षिणी गेट से पर्यटकों का प्रवेश सुरक्षा कारणों से 2018 से बंद है। इस स्थान पर पर्यटकों को जाने की अनुमति नहीं है। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया- शार्ट सर्किट की वजह से ताजमहल में कोई व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई। शार्ट सर्किट होने पर बिजली आपूर्ति बाधित होने पर तुरंत यूपीएस चालू हो गए थे। टोरेंट की टीम ने करीब दो घंटे में मरम्मत पूरी की। स्मारक को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। एएसआई सुपरिटेंडेंट स्मिथा एस.कुमार ने बताया रविवार सुबह करीब 8 बजे टोरेंट पावर की एलटी लाइन में स्पार्क हुआ था। सूचना मिलते ही टोरेंट पावर की टीम मौके पर पहुंची और उसे तुरंत सही कर दिया गया। कोई बड़ा इशू नहीं था। इमारत और परिसर पूरी तरह से सुरक्षित हैं।’ —————- ये खबर भी पढ़ें… गोरखपुर में दिखे 100 से अधिक बुलडोजर; VIDEO:मोबाइल से फोटो खींचने की मची होड़, बोले- लगता है माफिया की शामत आ गई गोरखपुर में रविवार को अचानक एक साथ सौ से ज्यादा बुलडोजर दिखे। यह सभी एक मालगाड़ी पर लदे थे। गोरखपुर स्टेशन से होकर जा रहे थे। जैसे ही मालगाड़ी स्टेशन पर पहुंची। लोग इसका वीडियो बनाने लगे। जिसकी भी नजर मालगाड़ी पर लदे बुलडोजर्स पर पड़ी वह अपनी जेब से मोबाइल निकालकर फोटो या वीडियो बनाने लगा। पढे़ं पूरी खबर…