पंजाब के CM भगवंत मान ने पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू के राज्य की राजनीति में फिर एक्टिव होने के संकेत के बाद करारे तंज कसे। अमृतसर के अजनाला में बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा बांटने पहुंचे सीएम मान ने कहा- चुनाव आ गए तो अब एजेंडे से धूल झाड़नी शुरू कर दी। सिद्धू शादी में लेन-देन वाले सूट की तरह है। जिसे न कोई सिलवाता है और न ही पहनता है। वह ऐसे हैं जैसे वोटों की तारीख सुनकर जोगी पहाड़ से उतर आया हो। मान ने यह बातें अमृतसर के अजनाला में बाढ़ पीड़ित परिवारों को मुआवजा वितरित करते वक्त यह बातें कहीं। दरअसल, नवजोत सिद्धू ने कुछ दिन पहले दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू भी अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 2027 के चुनाव से पहले सिद्धू पंजाब की राजनीति में एक्टिव हो सकते हैं। इसी वजह से मान ने उनको निशाने पर लिया। CM भगवंत मान की सिद्धू को लेकर कहीं बातें… किसानों के विरोध के बीच बांटा मुआवजा
CM मान ने अजनाला के भला पिंड स्थित शुगर मिल में बाढ़ पीड़ित परिवारों को मुआवजा बांटा। इस दौरान मान ने कहा कि आज 631 परिवारों को घर और फसल का मुआवजा दिया जा रहा है। पशुओं का असेसमेंट चल रहा है। किसानों को 20 हजार रुपए प्रति एकड़ का मुआवजे का चेक आज दिया जा रहा है। 5 करोड़ 70 लाख रुपए वितरित किए गए हैं। इसमें 3 करोड़ 84 लाख रुपए घरों, 1 करोड़ 16 लाख रुपए फसलों और 73 लाख रुपए जानवरों के लिए दिए जा रहे हैं। इस दौरान किसानों ने कम मुआवजे को लेकर विरोध जताया। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि हम 70 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा मांग रहे हैं। इसको लेकर सीएम से सवाल पूछना चाहते थे लेकिन हमें मिलने नहीं दिया गया। जिसको लेकर उन्होंने विरोध भी जताया।