अंबाला मंडल ने रेलवे को प्रस्ताव भेजा है कि चंडीगढ़ से बरौनी (बिहार) तक हरिहरनाथ एक्सप्रेस चलाई जाए। इसके अलावा, चंडीगढ़ से उदयपुर जाने वाली चेतक एक्सप्रेस को मंजूरी मिल चुकी है। संभावना है कि ये दोनों ट्रेनें अक्टूबर के आखिरी सप्ताह या नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती हैं। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने कहा कि ट्रेनों के संचालन का अंतिम फैसला रेलवे मुख्यालय से आदेश आने के बाद ही होगा। सभी कोच होंगे एलएचबी
हरिहरनाथ एक्सप्रेस के सभी कोच अब एलएचबी कोच होंगे। पहले इसमें इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) के कोच लगते थे, लेकिन अब इन्हें बदल दिया जाएगा। एलएचबी कोच स्टेनलेस स्टील से बने होते हैं। इनमें बेहतर सस्पेंशन और आधुनिक सुरक्षा डिजाइन होती है। अगर कभी दुर्घटना हो जाए तो इन कोचों में झटका और नुकसान ICF कोच की तुलना में कम होता है। चेतक एक्सप्रेस भी शामिल
अंबाला मंडल ने चंडीगढ़ से उदयपुर चेतक एक्सप्रेस को भी प्रस्ताव में शामिल किया है। इस ट्रेन का रैक तैयार हो चुका है। जानकारी के अनुसार, रेलवे ने पहले ही इसका टाइम टेबल जारी किया था।