पंजाब में बाढ़ की स्थिति अभी भी पूरी तरह से काबू में नहीं आई है। राज्य के 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। भले ही डैमों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया हो, लेकिन 2 हजार से ज्यादा गांव डूबे हैं। सरकार, प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएं लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। फसलों को हुए नुकसान का सही आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी शुरू कर दी गई है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि अगले 72 घंटे में यह पता चल जाएगा कि बाढ़ से कितनी फसलें तबाह हुईं। उधर, फाजिल्का में बाढ़ प्रभावित एरिया में एक महिला ने स्कूल में बनाए गए रेस्क्यू सेंटर में बच्चे को जन्म दिया है। महिला के पहले 3 बच्चे हैं। उन्होंने बच्चे का नाम मनकीरत सिंह रखा है। वहीं, बीते कल पीएम मोदी ने पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे किया था, जिसके बाद उन्होंने प्रदेश को 1600 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था, हालांकि इस ऐलान से आप सरकार खुश नजर नहीं आई। रूपनगर के दाऊदपुर गांव में दो धुस्सी बांध टूटने की कगार पर थे। सेना और स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें बचा लिया गया। DC वरजीत वालिया ने बताया कि दोनों बांधों को स्थायी रूप से मजबूत करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। लुधियाना में इस साल सतलुज के किनारे 350 एकड़ खेत पानी में डूब चुके हैं। वहीं, पंजाब राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कल पंजाब का दौरा किया था और 1600 करोड़ रुपए की टोकन राशि देने की घोषणा की है। बाकी राशि का भुगतान अलग-अलग एजेंसियों द्वारा असेसमेंट के बाद किया जाएगा। पंजाब को 100% मुआवजा मिलेगा, प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई कमी न हो। 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक आज 13 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में बारिश हो सकती है। वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली के अलग-अलग इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आने वाले एक हफ्ते तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया है। औसत अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। समराला में सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया है। बाढ़ से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…