बिहार विधानसभा में गुरुवार को बजट सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने चुनाव से पहले 32 हजार नई नौकरियों का ऐलान किया। स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में अपने विभाग का बजट पेश कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने ये जानकारी दी। इससे पहले सदन में कार्यवाही के दौरान गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। RJD विधायक के मोबाइल देखकर प्रश्न पूछने पर मुख्यमंत्री भड़क गए। उन्होंने सदन के अंदर मोबाइल बैन तक करने की मांग कर दी। इधर विधान परिषद में नीतीश और राबड़ी देवी में तीखी बहस हुई। नीतीश ने यहां तक कह दिया कि ‘पति के सस्पेंशन पर CM बन गईं।’ विधानमंडल की कार्यवाही 21 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है। सबसे पहले जानिए आज विधानसभा में क्या-क्या हुआ। इसके बाद नीचे पढ़िए विधान परिषद की कार्यवाही का पूरा अपडेट… विधानसभा में गुरुवार को RJD विधायक सुदय यादव मोबाइल देखकर सदन में सवाल पूछ रहे थे। तभी CM नीतीश कुमार अचानक सदन में खड़े हुए गए। मुख्यमंत्री ने कहा- ‘सदन के अंदर मोबाइल बैन होना चाहिए। सदन के अंदर कोई मोबाइल लेकर नहीं आए। CM ने स्पीकर को कहा- ‘मोबाइल लेकर आता है उन्हें बाहर कीजिए।’ नीतीश ने कहा- ‘साल 2019 तक मैं भी मोबाइल रखता था। जब पता चला कि यह नुकसानदायक है, तो छोड़ दिया।
सदन के अंदर बात करते है। बंद करवाइए। यहीं हाल रहा तो 10 साल में धरती खत्म हो जाएगी। 2 तस्वीरों में समझिए पूरा घटनाक्रम स्वास्थ्य विभाग में 32 हजार वैकेंसी निकलेगी विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने 20 हजार 35 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। उन्होंने कहा- ‘चुनाव से पहले हेल्थ डिपार्टमेंट में 32 हजार से अधिक नौकरी दी जाएगी।’ सदन में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया- ‘2005 तक 9 मेडिकल कॉलेज से बिहार में 2005 से 25 तक में 21 मेडिकल कॉलेज काम कर रहे हैं। 5 मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। 10 नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण काम हो रहा है।’ ‘2005 से पहले 1000 सीट मेडिकल छात्रों के नहीं थे। आज सरकारी में 1520 और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में सीट है। बिहार में 2 AIIMS हैं। IGIMS में 3100 बेड का अस्पताल हो जाएगा।’ एक महीने के अंदर PMCH में कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा- ‘बिहार सरकार दवाई बांटने में देश में अव्वल है। पिछले 6 महीने से अव्वल बना हुआ है। बिहार पहला राज्य है, जहां बोन मैरो ट्रांसप्लांट करवाने वाला राज्य बना है। अभी तक 11 बच्चे का ट्रांसप्लांट किया गया है। बिहार में हिंदी में MBBS की पढ़ाई होती है। टीकाकरण में बिहार पहले स्थान पर है। एक महीने के अंदर PMCH में कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन होगा।’ ‘पहले बिहार में स्वास्थ्य विभाग नीचे से पायदान पर खड़ा होता था। अब बिहार में 20 साल के शासनकाल में स्वास्थ्य विभाग सबसे ऊंचे स्थान पर है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार में कुछ ऐसे काम किए हैं, जो बिहार राज्य अव्वल है। PMCH दुनिया के सबसे बड़े अस्पताल के फर्स्ट पेज का उद्घाटन होने जा रहा है।’ स्वास्थ्य विभाग की नई घोषणाएं मंत्री बोले- गंगा किनारे सब्जी और अनाज में आर्सेनिक बिहार में गंगा किनारे वाले जिलों की सब्जी और अनाज में आर्सेनिक मिल रहा है। इसकी मात्रा तय सीमा से काफी अधिक है। पत्ते वाली सब्जी जैसे बंद गोभी, मेथी में प्रति ग्राम 0.1%, जड़ वाले सब्जी जैसे आलू, शकरकंद में प्रति ग्राम 0.3% आर्सेनिक मिला है। जबकि अन्य फसल में 1 प्रतिशत आर्सेनिक मिला है। कृषि मंत्री ने विधानसभा में अपने जवाब में यह जानकारी दी है। आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने इससे जुड़े सवाल पूछे थे। इधर गुरुवार सुबह बिहार विधानमंडल की कार्यवाही शुरू होने से पहले राजद के विधायकों ने पोर्टिको में प्रदर्शन किया। पीडीएस दुकानदारों का मानदेय बढ़ाकर 25000 करने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। वहीं मीडिया से बात करते हुए मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने पूर्व मंत्री सर्वजीत पर शराब के कारोबार में लिप्त रहने के गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार को विधान परिषद में भी जमकर हंगामा हुआ विधान परिषद में राबड़ी और नीतीश में हुई तीखी बहस विधान परिषद में गुरुवार को कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के MLC ने लॉ-एंड-ऑर्डर पर हंगामा किया। CM नीतीश कुमार की मौजूदगी में नारेबाजी की गई। RJD के MLC नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। इस बीच CM नीतीश कुमार अपनी सीट से उठे और कहा- ‘आप लोगों से आग्रह है कि अपनी जगह बैठ जाइए। कहीं भी कुछ होता है तो कार्रवाई होती है।’ इस पर भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी से कहा- ‘आपका क्या है। पति का सस्पेंशन हुआ तो आपको मुख्यमंत्री बना दिया। घर का मामला था तो आपको बना दिया।’ राबड़ी बोलीं- अशोक चौधरी फिरौती लेते हैं विधान परिषद में राबड़ी देवी ने मंत्री अशोक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा- ‘अशोक चौधरी फिरौती लेते हैं।’ परिषद में जब विपक्ष और सत्ता पक्ष की तरफ से नोक झोंक हो रही थी, उस समय मंत्री अशोक चौधरी भी बोलने के लिए उठे, जिस पर राबड़ी देवी ने कहा कि वही फिरौती लेते थे। वहीं, सदन के बाहर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, ‘बिहार में सुशासन की सरकार में आए दिन हत्या, बलात्कार, चोरियां हो रही हैं। सरकार के पास इसे रोकने की शक्ति नहीं है।’ मंत्री बोले- विपक्ष को अपराध पर बोलने का अधिकारी नहीं CM के इस बयान के बाद विपक्ष ने विधान परिषद से वॉक आउट किया, फिर वापस आ गए। इधर श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा- ‘विपक्ष को अपराध पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। मेरे बेटे का अपहरण हुआ था और विपक्ष के एक नेता ने फिरौती की मांग की थी।’ सभापति ने MLC सुनिल सिंह से पूछा- क्या आप शराब पीते हैं विधान परिषद में राजद एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि ‘बिहार में शराबबंदी है। यह एक आदमी भी कह दें तो मैं सदन से बाहर चला जाऊंगा।’ इस पर सभापति ने उनसे पूछा आप शराब पीते हैं? सुनील कुमार सिंह ने कहा कि ‘किसानों को सरकार फ्री में और बीपीएल धारियों को 200 यूनिट फ्री बिजली सरकार दें। इसके साथ ही उद्योगों को सस्ती बिजली देने की मांग की।’ स्मार्ट बिजली मीटर को उन्होंने खून चूसने वाला मीटर बताते हुए कहा कि ‘इसका आकलन सरकार को करना चाहिए।’ फिर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ने बजट पर बोलना शुरू किया तो तब विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री सदन में मौजूद थे। ‘चमचागिरी’ पर विधान परिषद में जोरदार हंगामा लॉ एंड ऑर्डर पर हो रहे हंगामे के बीच सभापति की तरफ देखते हुए राजद MLC ने ‘चमचागिरी नहीं चलेगी’ के नारे लगाए। जिस पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा ‘पूरी कार्रवाई की वीडियो क्लिपिंग मंगा कर देखना चाहिए अगर विपक्ष ने आसन के बारे में ‘चमचागिरी’ शब्द कहा है तो यह घोर अपराध है।’ इस पर MLC अब्दुलबारी सिद्दीकी ने कहा- ‘चमचागिरी’ शब्द आसन के बारे में कैसे कहा जा सकता है? सत्ता पक्ष के जो लोग उकसा रहे थे उनके लिए इस शब्द का प्रयोग किया गया, लेकिन अगर किसी को उससे ठेस पहुंची है तो हम खेद प्रकट करते हैं।’ जिस पर विजय चौधरी ने कहा- ‘जब विपक्ष की तरफ से खेद प्रकट कर दिया गया है तब, सभापति को इस पर फैसला लेना चाहिए।’ इसके बाद सभापति बोले- ‘विपक्ष ने इस मामले में खेद जता दिया है इसे यहीं खत्म कर देना चाहिए।’ ——————————————– बजट सत्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… राबड़ी बोलीं- फिरौती तो मंत्री अशोक चौधरी लेते हैं:विधान परिषद में श्रम मंत्री ने कहा- मेरे बेटे का अपहरण हुआ तो RJD के बड़े नेता ने फिरौती मांगी थी बिहार विधान परिषद में आज गुरुवार को राबड़ी देवी ने मंत्री अशोक चौधरी पर फिरौती लेने का आरोप लगाया। दरअसल लॉ-एंड-ऑर्डर पर विपक्ष ने वेल में आकर जोरदार हंगामा किया। हंगामे के बीच सीएम नीतीश कुमार खुद जवाब देने उठे। इस दौरान सीएम और राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हुई। हंगामे के बीच सीएम नीतीश खड़े हुए राबड़ी देवी पर भड़क गए। कहा कि, ‘तुमको कुछ पता है। किस बात की सीएम थीं।’ पूरी खबर पढ़िए