बीकानेर में एक तेज रफ्तार ट्रक पास चल रही कार पर पलट गया। कार में सवार 6 चचेरे भाइयों की मौत हो गई। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक घायल ट्रक के नीचे ही दबे रहे। एक्सीडेंट देशनोक में बुधवार देर रात करीब 11 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार करणी मंदिर के पास रेलवे क्रासिंग पर बने पुल पर ये एक्सीडेंट हुआ। एक ट्रक नोखा से बीकानेर की ओर आ रहा था। तभी ये असंतुलित होकर नोखा की ओर जा रही कार पर पलट गया। कार पूरी तरह से सड़क पर पिचक गई। इस कार में 6 लोग थे। हादसे के आधे घंटे तक सभी घायल ट्रक के नीचे दबे रहे। जेसीबी की मदद से ट्रक को उठाकर सभी को बाहर निकाला गया।इनमें से 4 घायलों को देशनोक सीएचसी में और 2 को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में ले जाया गया था। जहां डॉक्टर्स ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। शादी समारोह में शामिल होने आए थे
कार सवार बीकानेर में एक समारोह में शामिल होने गए थे। एक्सीडेंट में नोखा के रहने वाले अशोक (45) पुत्र जगन्नाथ नाई, मूलचंद्र (45), पप्पूराम (55) पुत्र गंगाराम नाई व श्याम सुंदर (60) व द्वारका प्रसाद (45) पुत्र चेतनराम, करणीराम (50) पुत्र मोहनराम शामिल है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। मूलचंद व पप्पूराम सगे भाई थे। वहीं, श्याम सुंदर व द्वारका प्रसाद भी सगे भाई थे। एक्सीडेंट के कारण ओवरब्रिज पर देर रात तक जाम लगा रहा। अब देखिए- एक्सीडेंट से जुड़े 3 PHOTOS… कंटेंट-वीडियो:- रोहित शर्मा और अमित व्यास। ————— बीकानेर में हादसे की ये खबर भी पढ़ें… बीकानेर में एक साथ जली 6 भाइयों की चिता:आइसक्रीम खाते हुए ली सेल्फी बन गई आखिरी याद, 4-घंटे बाद कार पर पलट गया ट्रॉला बारात में गए 6 चचेरे भाइयों की रास्ते में आइसक्रीम खाते हुए ली गई सेल्फी उनकी आखिरी याद बन गई। चार घंटे बाद ही एक्सीडेंट में सभी की मौत हो गई। बारात में खाना खाकर घर लौटते समय बुधवार रात करीब 11 बजे कार के ऊपर राख से भरा ट्रॉला पलट गया था। हादसा देशनोक (बीकानेर) में हुआ। (पढ़ें पूरी खबर) बीकानेर के एक और बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत:1 का सिर धड़ से अलग हुआ, तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे 3 की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक मृतक का सिर ही धड़ से अलग हो गया। घटना बुधवार रात करीब ढाई बजे की है। (पढ़ें पूरी खबर)