हिमाचल के CM सुखविंदर सुक्खू ने सोमवार को बतौर वित्तमंत्री प्रदेश की कांग्रेस सरकार का तीसरा बजट पेश किया। कुल 58,514 करोड़ का बजट पेश किया गया, जो पिछली बार से 70 करोड़ ज्यादा है। CM ने 2 घंटे 55 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा। इसमें उन्होंने महिलाओं और युवाओं के साथ कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए भी बड़े ऐलान किए। इसके साथ 10 नई योजनाओं का ऐलान किया गया। इनमें 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए मुख्यमंत्री वृद्धजन देखभाल योजना शामिल है। इसके साथ 21 साल की उम्र पूरी होने पर लड़कियों को हर महीने 1500 रुपए देने और युवाओं को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्टअप योजना की घोषणा की गई। वहीं 25 हजार पद भरे जाएंगे। इसके अलावा दिहाड़ी के साथ पंचायत और निकाय प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया गया। पूर्व विधायकों का रुका हुआ डीए बहाल करने की घोषणा भी की गई। गाय और भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 6-6 रुपए की बढ़ोतरी की गई। पर्यटन पर भी सीएम का फोकस रहा। बजट की शुरुआत में सीएम ने शेर पढ़ा-’न गिराया किसी को कभी, न किसी को उछाला, जहां आप पहुंचे छलांगें लगा-लगाकर, मैं भी वहां पहुंचा धीरे-धीरे’’। वह आम आदमी की छवि दिखाते हुए अपनी पुरानी ऑल्टो कार में विधानसभा पहुंचे थे। बजट में किसके लिए क्या… खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए।