हरियाणा के सोनीपत में BJP नेता सुरेंद्र कुमार (42) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने पहले उन्हें गली में घेरा, जहां उन पर 2 फायर किए। एक गोली लगने के बाद नेता जान बचाने के लिए दुकान के भीतर भागे तो हमलावर भी पीछा करते हुए आ गया। दुकान में नेता और हमलावर की हाथापाई भी हुई। हालांकि, हमलावर ने सीधे नेता के सिर में गोली मार दी, जिससे नेता ने वहीं दम तोड़ दिया। हत्या का वीडियो भी सामने आया है। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गया। हालांकि, आज सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 3 टीमें बनाई थीं, जिन्होंने छापे मारकर आरोपी की पकड़ा। शव को खानपुर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। होली की रात यानी शुक्रवार को हुई इस घटना के पीछे जमीन विवाद की वजह बताई जा रही है। एक गोली गली में, दूसरी दुकान में मारी
सुरेंद्र कुमार गांव जवाहरा के नंबरदार और भाजपा के मुंडलाना मंडल के अध्यक्ष थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक हमला उस वक्त हुआ, जब वह शुक्रवार की रात करीब 9 बजे के समय अपनी गली में मौजूद थे। इस दौरान गांव के ही रहने वाले मन्नू ने उन पर फायरिंग कर दी। सुरेंद्र के एक गोली गली में ही लग गई थी। इसके बाद वह जान बचाने के लिए दुकान की ओर भागे। इसी दौरान आरोपी ने दूसरी गोली चलाई, लेकिन निशाना चूक गया। फिर उसने दुकान में जाकर तीसरी गोली मारी है। वहां मौके पर ही सुरेंद्र की मौत हो गई। आरोपी की बुआ की जमीन खरीदने पर दुश्मनी हुई
जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र ने आरोपी मन्नू की बुआ के नाम वाली जमीन की खरीदारी की थी। आरोपी इसके खिलाफ था। उसने सुरेंद्र को चेतावनी दी थी कि जमीन पर कदम न रखे। इसके बाद भी सुरेंद्र ने जमीन की जुताई कर दी। सुरेंद्र के इस काम से आरोपी मन्नू गुस्से में था, और सुरेंद्र से रंजिश रखे हुए था। उसने होली का मौका देखा और बीती रात गोलियां मारकर सुरेंद्र की हत्या कर दी। ACP बोले- 2021 में हुआ था जमीन का सौदा
गोहाना में ACP क्राइम ऋषिकांत ने बताया है कि सुरेंद्र ने 2021 में एक जमीन का सौदा करवाया था। उन्होंने खुद की जमीन का भी सौदा करवाया हुआ था। उसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में आपसी रंजिश थी और कोर्ट में भी मामला चल रहा था। अब आरोपी पकड़ा गया है तो उससे पूछताछ की जा रही है। पहले इनेलो में थे, घर में पत्नी और 2 बेटी-एक बेटा
सुरेंद्र कुमार पहले इनेलो से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली। जनवरी 2021 में गांव जवाहरा के रहने वाले नंबरदार सुरेंद्र को भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया था। 42 वर्षीय सुरेंद्र की जॉइंट फैमिली है। उनका एक भाई विदेश में है। घर में माता-पिता हैं, जहां सुरेंद्र के भाई की पत्नी और बच्चे भी साथ रहते हैं। सुरेंद्र के 3 बच्चे हैं। जिनमें 2 लड़की और एक लड़का है। सुरेंद्र खेतीबाड़ी कर गुजारा करते थे। हाल में ही BJP पार्टी द्वारा मंडल अध्यक्ष की नई सूची में उन्हें मुंडलाना मंडल अध्यक्ष बनाया गया था।