हरियाणा में करनाल के सेक्टर-12 में होली के दिन एक छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। जबकि, उसका साथी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमलावर ही उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे और वहीं छोड़कर भाग भी गए। मृतक किशोर अपने दोस्त के साथ करनाल आया हुआ था। इसी दौरान उसके दोस्त के साथी का किसी के साथ झगड़ा हो गया। उसी झगड़े में युवक बीच-बचाव कर रहा था। तभी हमलावरों ने उसे चाकुओं से गोद दिया। मृतक की पहचान खेड़ा छपरा गांव के 17 वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई है, जो 11वीं का छात्र था। घटना की सूचना के बाद पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मॉर्च्युरी हाउस में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोस्त से मिलने पहुंचा था युवक
पुलिस के अनुसार, करनाल के सेक्टर-12 की सैनी कॉलोनी में अंकुर का घर है। अंकुर शेखपुरा गांव के रहने वाले देव को अपना मुंह बोला भाई मानता है। शुक्रवार शाम को देव अपने दोस्त हिमांशु के साथ करनाल में आया हुआ था। वह अंकुर से मिलने आया। उस समय अंकुर के घर में उसके कुछ अन्य दोस्त भी बैठे हुए थे और होली इंजॉय कर रहे थे। इसी दौरान अंकुर के पास बलड़ी गांव के कुछ युवकों का कॉल आया और उसे घर से बाहर आने के लिए कहा। बचाव करने आया था हिमांशु
अंकुर ने पुलिस को बताया- मैंने सोचा कि युवक शायद होली खेलने के लिए आ रहे होंगे। इसलिए, मैं बाहर चला गया। मेरे पीछे-पीछे देव, हिमांशु और अन्य साथी भी आ गए। सेक्टर-12 के मैदान में जैसे ही हम पहुंचे तो वहां पर 6-7 युवक मौजूद थे। उसमें अरूण, अमित, अमन, अनीश, प्रदीप, राजेश शामिल हैं। आ रोपी बलड़ी गांव के रहने वाले हैं। इन्हीं में एक टपराना गांव का भी है। इन लोगों ने वहां हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद मेरे साथी भी बीच बचाव में आ गए। आरोपियों के पास बड़े-बड़े चाकू थे। उन्होंने हिमांशु और देव को चाकू मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ही हिमांशु को अस्पताल लेकर पहुंचे
चाकू लगने से हिमांशु की हालत खराब हो गई। इसे देख आरोपी डर गए और अपनी बाइक से ही हिमांशु को करनाल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर वे उसे छोड़कर भाग गए। वहां डॉक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं, देव को भी अस्पताल ले जाया गया, जिसकी हालत खतरे से बाहर है। झगड़े का भी वीडियो आया सामने
हिमांशु मर्डर मामले में 42 सेकेंड का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नजर आ रहा है कि सेक्टर-12 के मैदान में युवकों के बीच झगड़ा चल रहा है। वहीं पर दो सफेद रंग और एक स्लेटी कलर की कार भी खड़ी है। उन्हीं कारों के बीच युवक आपस में झगड़ रहे हैं और बीच बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं। एक युवक दो लड़कों को साइड में पकड़कर पीटता हुआ दिख रहा है। चार लड़के एक तरफ झगड़ रहे हैं। इसी दौरान एक युवक चाकू निकाल लेता है और दूसरा युवक उससे चाकू छीनने का प्रयास करता है। इसके बाद तीसरा युवक भी आता है। फिर युवक चाकू पिछली जेब में डालता हुआ नजर आता है। इसके बाद सभी आपस में झगड़ते हुए दिख रहे हैं। 6 बहनों का इकलौता भाई था हिमांशु
मृतक के परिजनों ने बताया कि हिमांशु करनाल में 11वीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता 2 भाई हैं। दोनों पर 6 लड़कियां हैं। परिवार में 6 बहनों पर हिमांशु इकलौता भाई था। वह सबसे छोटा भी था। जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना के बाद DSP राजीव मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। FSL की टीम ने मौके से सबूत जुटाए। सिविल लाइन थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि करनाल के अस्पताल से पुलिस को हिमांशु की मौत की जानकारी मिली थी। आरोपियों की तलाश जारी है।