64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक साथ पड़ा। 4 मार्च 1961 के बाद अब ऐसा मौका आया। यूपी में किसी भी अव्यवस्था या हुड़दंग से बचने के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर है। मस्जिदों के बाहर फोर्स तैनात है। जगह-जगह ड्रोन से निगरानी की जा रही है। बावजूद इसके 2 जिलों- शाहजहांपुर और उन्नाव में छिटपुट हिंसा हुई। शाहजहांपुर में होली पर लाट साहब का जुलूस निकल रहा था। पीछे-पीछे पुलिस चल रही थी। कुछ युवा जुलूस से काफी पीछे नाचते-गाते हुए झुंड बनाकर चल रहे थे। इनमें से कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उपद्रव कर रहे लड़कों को दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने करीब 10-15 मिनट में मामले को शांत कर लिया। पुलिस ने कहा- हुड़दंग करने वालों की पहचान कराई जा रही है। लाट साहब का जुलूस शांतिपूर्वक निकल गया। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के खेरनीबाग इलाके की है। इधर, उन्नाव में होली जुलूस के दौरान बवाल हो गया। शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से तीन पुलिसकर्मी घायल हुए। हुड़दंगियों को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस की लाठियों से कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस कार्रवाई से गुस्साए लोग धरने पर बैठ गए। मौके पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। संभल में सीओ अनुज चौधरी ने फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। कहा- लगातार पेट्रोलिंग की जा रही, स्थिति सामान्य है। मस्जिद के सामने से शांतिपूर्वक तरीके से होली का जुलूस निकाला गया। अलीगढ़ में पैरामिलिट्री फोर्स को लगाया है। यहां संवेदनशील इलाकों में सादी वर्दी में भी जवान तैनात किए गए हैं। कानपुर, वाराणसी, सहारनपुर, कुशीनगर, शाहजहांपुर, बहराइच, मुजफ्फरनगर, मेरठ और अलीगढ़ में पुलिस ने मार्च किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हुड़दंग न करें। किसी पर बेवजह रंग न डालें। ज्यादातर जिलों में मस्जिदों, मदरसों और मजारों को तिरपाल और पन्नी से ढका गया है, ताकि रंग न पड़े। इसके अलावा 18 जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदला गया। नमाज का टाइम एक घंटा आगे बढ़ा गया। दोपहर 2 से ढाई बजे बीच जुमे की नमाज पढ़ी गई। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी समुदाय से अपील की थी कि अगर रंग पड़ जाए तो किसी को कुछ न कहें। अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…