अयोध्या में सुहागरात पर दुल्हन और दूल्हे की मौत हो गई। पत्नी शिवानी का शव कमरे में बेड पर था, जबकि पति प्रदीप पंखे पर लटका हुआ था। रविवार सुबह 7 बजे तक दोनों सोकर नहीं उठे तो घरवाले जगाने पहुंचे। कमरा अंदर से बंद था। घरवालों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। इसके बाद घरवालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। दूल्हे को फंदे से उतारा और दोनों को अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रविवार शाम को प्रदीप के बड़े भाई दीपक ने दोनों को एक ही चिता पर रखकर अंतिम संस्कार कर दिया। 7 मार्च यानी शुक्रवार को दूल्हे प्रदीप की शादी हुई थी। शनिवार सुबह दुल्हन शिवानी विदा होकर घर आई थी। रविवार यानी आज उनका रिसेप्शन था, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। मामला कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला का है। दूल्हे की मां रोते-रोते बेसुध, 1 साल पहले तय हुई थी शादी
बेटे और बहू की मौत पर मां रोते-रोते बेसुध हो गई। दूल्हे के भाई दीपक कुमार का कहना है- एक साल पहले रिश्ता तय हुआ था, कोई समस्या नहीं थी। शुक्रवार शाम को हम लोग डीली सरैया बारात लेकर पहुंचे। भाई बहुत खुश था। धूमधाम के साथ शादी हुई। दूल्हा-दुल्हन से साथ में फोटो भी खिंचवाई। दीपक कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे दुल्हन की विदाई हुई। हम लोग दोपहर 1 बजे घर पहुंचे। शाम 4 बजे तक पूजन का कार्यक्रम चला। रात 11 बजे तक महिलाएं गीत गाकर जश्न मनाती रहीं। फिर भइया और भाभी कमरे में गए। आज रिसेप्शन था, इसलिए सुबह मैं मंडी सब्जी लेने गया था। घरवालों ने फोन कर घटना की सूचना दी। दरवाजा तोड़ा तो अंदर शव लटका हुआ था। भाई ने ऐसा क्यों किया? इसकी कोई जानकारी नहीं है। सब कुछ अच्छा चल रहा था। दूल्हा टाइल्स लगाता था, दुल्हन 8वीं तक पढ़ी थी
24 साल का दूल्हा प्रदीप घरों में टाइल्स लगाने का काम करता था। प्रदीप के एक भाई और 3 बहने हैं। 3 साल पहले पिता भद्दन की मौत हो चुकी है। 22 साल की दुल्हन शिवानी डीली सरैया की रहने वाली थी। वह 8वीं तक पढ़ी हुई थी। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। छोटे भाई राम निहाल और बहन साक्षी की शादी नहीं हुई है। लड़की के पिता बोले- 4-5 घंटे में क्या हुआ, यह पता नहीं
लड़की के पिता मंतू राम पासवान ने बताया- शनिवार सुबह 11 बजे बारात को विदा किया गया। सभी बाराती और दूल्हा-दुल्हन खुश थे। बारात विदा होकर जब यहां आई, तो 4-5 घंटे में क्या हुआ, यह पता नहीं है। 3 एंगल पर पुलिस की जांच पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिए हैं। कमरा अंदर से बंद था ऐसे में मामला सुसाइड का लग रहा है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद वजह साफ होगी। पुलिस ने बताया कि 3 एंगल पर मामले की जांच की जा रही है। अयोध्या सांसद दूल्हे के घर पहुंचे, बोले- पता नहीं ईश्वर को क्या मंजूर था
सपा सांसद अवधेश प्रसाद भी दूल्हे के घर पहुंच गए हैं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। कहा- घटना बेहद दुखद है। पता नहीं ईश्वर को क्या मंजूर था। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। SSP राज करण नैय्यर ने बताया – दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए बाहरी व्यक्ति के घटना को अंजाम देने की आशंका कम है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ——————————- ये खबर भी पढ़ें- भिखारी बनकर लूट करने वाला असद एनकाउंटर में ढेर:मथुरा में छिपा था, 12 नाम रखे, हर शहर में हुलिया बदला मथुरा पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश फाती उर्फ असद (48) को ढेर कर दिया। असद पर 36 से ज्यादा मुकदमे थे। पुलिस लंबे अर्से से उसकी तलाश कर रही थी। वह भीखारी बनकर रेकी करता था। पढ़ें पूरी खबर