हरियाणा में पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। यह शाम 6 बजे तक चलेगी। वोटिंग से पहले बूथों पर मॉक पोलिंग कर मशीनों को चेक किया गया। इस दौरान वार्ड-4 के 45 नंबर बूथ पर मशीन खराब पाई गई। इसे तत्काल बदल दिया गया और नई मशीन से वोटिंग शुरू हुई। वहीं, वोटिंग शुरू होने के बाद वार्ड 14 के बूथ नंबर 183 पर EVM खराब हो गई। इस वजह से यहां मतदान रोकना पड़ा। इसके अलावा 256 नंबर बूथ पर मेयर वाली EVM खराब हो गई। यहां खराब व्यवस्था से नाराज लोग बिना वोट डाले ही घर लौटने लगे। बूथ नंबर 242 से भी EVM खराब होने की सूचना है। मेयर पद के 4 उम्मीदवार और 26 वार्डों में पार्षद पद के लिए 103 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 4.11 लाख वोटर हैं। इनमें 2.18 लाख पुरुष, 1.92 लाख महिलाएं और 15 ट्रांसजेंडर हैं। चुनाव के लिए 119 लोकेशन पर 365 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 40 बूथ सेंसिटिव और 14 हाइपर सेंसिटिव हैं। सभी बूथ आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण हैं। हर बूथ पर बिजली, पानी व शौचालय की विशेष व्यवस्था की गई है। रिजल्ट 12 मार्च को आएगा।