‘बिहार में हमारा समझौता नीतीश कुमार से है। जब तक नीतीश हैं, वे ही हमारे नेता हैं। BJP का CM बनाने के बारे में नीतीश के बाद सोचेंगे। निशांत कुमार JDU का अंदरूनी मामला है, उनके बारे में हमको कुछ नहीं पता। विधानसभा चुनाव के पहले यानी अगले 7 महीने में 50 लाख नौकरी-रोजगार का टारगेट पूरा कर लिया जाएगा।’ सोमवार को बजट पेश होने के बाद डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने दैनिक भास्कर डिजिटल के बिहार-झारखंड के स्टेट एडिटर अक्षय बाजपेयी से तमाम मुद्दों पर बातचीत की। पढ़िए और देखिए ये इंटरव्यू…। सवाल : ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि चुनाव के पहले लोकलुभावन बजट आएगा। तेजस्वी महिलाओं को 2500 रुपए देने की मांग भी कर रहे थे, आपने कोई बड़ा अनाउंसमेंट नहीं किया? जवाब : पहले नॉर्थ बिहार में हम फ्लड फाइटिंग करते थे। लालू जी कहते थे कि घर में मछली खाने के लिए आ रही है। बाढ़ का पानी आएगा, खुशी मनाओ। अब हम लोग कहते हैं कि गांव में सिंचाई हो, समृद्धि हो। 2008 में बाढ़ आई थी। 1 लाख 92 हजार क्यूसेक पानी नेपाल से छोड़ा गया था और 16 जिलों में बाढ़ आ गई थी। अब बिहार ऐसा है, जिसमें साढ़े छह लाख क्यूसेक पानी नेपाल से छोड़ जाता है और सिर्फ 10–15 पंचायतों में पानी आता है। ये बदलता हुआ बिहार है। एक्सप्रेस वे, हाईवे, इरिगेशन में काम हो रहा है। रोड–एयरपोर्ट में जबरदस्त काम की शुरुआत हो चुकी है। सवाल : आप लोग पिछले बीस सालों से सत्ता में हैं। तमाम सुधारों का दावा करते हैं, लेकिन आज भी देश में सबसे कम बिहारी ही कमाते हैं, ये स्थिति बदल क्यों नहीं रही? जवाब : आप ये तो देखिए कि हमने शुरू कहां से किया था। पिछले वित्तीय वर्ष में हम 59 हजार पर थे, अब 66 हजार पर हैं। बिहार को लालू ने खटारा बना दिया था। उस खटारापन को खत्म करने का काम नीतीश कुमार की सरकार कर रही है। सवाल : जिस तरह का डेवलपमेंट पटना में नजर आता है, वैसा बिहार में और कहीं नहीं दिखता। आप लोग शहर बसाने पर काम क्यों नहीं कर रहे? जवाब : 100 से ज्यादा बायपास बना रहे हैं। रिंग रोड बना रहे हैं। 4–4 शहर में मेट्रो की योजना है। 4 स्मार्ट सिटी बन रही हैं। कई ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बन रहे हैं। सभी 9 प्रमंडल में टाउनशिप और खेल गांव का कॉन्सेप्ट लाकर उसका डेवलपमेंट का काम शुरू कर रहे हैं। सवाल : आज का बजट देखकर लग रहा है कि सरकार का पूरा फोकस महिलाओं पर है? जवाब : सिर्फ महिलाओं नहीं बल्कि छात्र, नौजवान, किसान सब पर फोकस है। स्कॉलरशिप बढ़ाई है। किसानों के लिए कोल्ड स्टोरज से लेकर तरकारी केंद्र खोलने तक का अनाउंसमेंट किया गया है। इंफ्रास्ट्रचर–एयरपोर्ट सब फोकस में है। महिलाओं के लिए पिंक बस, टॉयलेट, जिम है। गुड़ के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लेकर आए हैं। सवाल : 34 लाख रोजगार–नौकरी देने की बात कही गई है, लेकिन इसका कोई जिक्र बजट में नहीं किया गया। चुनाव के पहले कितनी नौकरी–रोजगार आप देने जा रहे हैं? जवाब : 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार का वादा था। 2020 से 2025 के बीच में पौन 10 लाख सरकारी नौकरी मिल चुकी हैं। इसके पहले 15 साल में नीतीश कुमार ने साढ़े आठ लाख नौकरियां दीं। लालू जी ने 15 साल में 94 हजार नौकरियां दी थीं। मैंने CM से आग्रह किया है कि हम 38 लाख रोजगार और 12 लाख सरकारी नौकरियां चुनाव के पहले देंगे। चुनाव के पहले 50 लाख का आंकड़ा पूरा किया जाएगा। इसमें 2020 से 2025 के बीच में जो नौकरियां दी जा चुकी हैं, वे भी शामिल हैं। सवाल : आपने नीतीश कुमार को गद्दी से न हटाने तक मुरेठा न उतारने की बात कही थी। लेकिन अब तो नीतीश जी से आपके काफी मधुर संबंध नजर आते हैं। आज उन्होंने आपकी पीठ भी थप–थपाई। सब गिले–शिकवे दूर हो गए क्या? जवाब : मैं उस समय विरोधी दल का नेता था। सत्ता के खिलाफ मेरा संघर्ष था। नीतीश जी बड़े भाई जैसे हैं। पिता तुल्य हैं। उनका आशीर्वाद बना रहे, यही काफी है। नीतीश जी पिछले दो महीने में 38 जिले घूमे हैं। वहां डेवलपमेंट स्कीम्स के लिए पैसा सेंक्शन भी कर दिया है। मैं कहता हूं, राजनीति है फटेगा पोस्टर–निकलेगा नीतीश कुमार। सवाल : 2025 में NDA की तरफ से CM कौन होगा ? निशांत की मांग के बाद से नए सिरे से सवाल उठना शुरू हो गए हैं? जवाब : चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही CM होंगे, इसमें कहां कोई दिक्कत है। सवाल : क्या BJP अपना CM बिहार में नहीं बनाना चाहती ? जवाब : नीतीश जी से हमारा समझौता क्लियर है। नीतीश जी के बाद देखा जाएगा। सवाल : निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर अटकलें हैं? जवाब : निशांत के बारे में हमें नहीं पता है। वे आएंगे, नहीं आएंगे, नीतीश जी की सहमति है या नहीं ये हम नहीं जानते। हमारा स्पष्ट कहना है कि नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और आगे भी रहेंगे। सवाल : आपका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप बोलते दिख रहे हें कि तेजस्वी पर अटैक करने से अच्छा है लालू पर अटैक किया जाए। तेजस्वी को लेकर बीजेपी असहज है क्या? जवाब : लालू यादव नेता हैं, तेजस्वी अभी नेता नहीं हैं। लालू जी के प्रतिनिधि हैं। लालू जी को हटा दीजिए, फिर देखिए। इसलिए मैंने कहा कि लालू जी से लड़ना है। तेजस्वी से हम क्यों लड़ेंगे। बिहार की राजनीति में लालू जी फैक्टर हैं। उनके उत्तराधिकारी से हमें कोई लेना-देना नहीं है। तेजस्वी ने ऐसा कोई काम नहीं किया कि उन्हें याद किया जाएगा। —————– ये भी पढ़ें… 38 मिनट के भाषण में नौकरी का जिक्र नहीं:न बिजली सस्ती होगी, न पेट्रोल–डीजल के दाम कम होंगे; 5 सवाल–जवाब में समझिए बिहार का बजट बिहार में दो करोड़ बिजली कंज्यूमर के लिए बजट में कोई ऐलान नहीं किया गया है, यानी अभी जिस रेट पर बिजली मिल रही है, आगे भी उसी पर मिलती रहेगी। पेट्रोल–डीजल पर भी सरकार ने वैट कम या ज्यादा नहीं किया है। स्टांप ड्यूटी में भी सरकार ने बदलाव नहीं किया है, यानी प्रॉपर्टी के रेट नहीं घटेंगे। पूरी खबर पढ़िए