कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल में स्टार्टअप को लेकर अपने पुराने बयान से पलटी मार ली है। उन्होंने कहा- राज्य को कागजों पर नहीं बल्कि असल में MSME स्टार्टअप्स की जरूरत है। वहीं, केरल के उद्योग मंत्री पी. राजीव ने इसे बेबुनियाद बताया। इससे पहले शशि थरूर ने केरल की राज्य सरकार की इंडस्ट्रियल पॉलिसी की तारीफ की थी। जिसके बाद केरल कांग्रेस के मुखपत्र ने अपने लेख में थरूर को पार्टी लाइन से बाहर न जाने की नसीहत दी थी थरूर ने X पर एक अखबार की खबर शेयर करते हुए लिखा – दुख हुआ ये देखकर कि केरल का स्टार्टअप माहौल उतना अच्छा नहीं है, जितना बताया जाता है। दरअसल, शशि थरूर ने अखबार का एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें दावा किया गया है कि पिछले 9 सालों में केरल में 42 हजार MSMEs बंद हो चुके हैं, जिससे 1 लाख से ज्यादा लोगों की नौकरियां चली गईं। उद्योग मंत्री बोले – नंबर गलत है, रिपोर्ट बेबुनियाद केरल के उद्योग मंत्री पी. राजीव ने अखबार के रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि नंबर गलत है। शशि थरूर के पिछले दो बयान 1. केरल सरकार की नीति की भी तारीफ कर चुके हैं शशि थरूर ने केरल की LDF सरकार की औद्योगिक नीति की तारीफ की थी। थरूर ने अपने लेख में यह भी कहा कि केरल भारत के टेक्नोलॉजिकल और इंडस्ट्रियल चेंज का नेतृत्व करने के लिए अच्छी स्थिति में है। 2. PM मोदी की अमेरिकी यात्रा की तारीफ की 15 फरवरी को थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा की तारीफ की थी, जिसे पार्टी के एक धड़े ने गलत तरीके से लिया। थरूर ने कहा था कि PM मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात के कुछ महत्वपूर्ण परिणाम देश के लोगों के लिए अच्छे हैं। मुझे लगता है कि इसमें कुछ सकारात्मक हासिल हुआ है, मैं एक भारतीय के रूप में इसकी सराहना करता हूं। इस मामले में मैंने पूरी तरह से राष्ट्रीय हित में बात की है। केरल कांग्रेस के मुखपत्र ने थरूर को नसीहत दी ……………………… शशि थरूर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. केरल कांग्रेस की दिल्ली में 3 घंटे बैठक: केरल प्रभारी बोलीं- जो पार्टी के खिलाफ जाएगा उस पर एक्शन; बगल में खड़े थरूर मुस्कुराए कांग्रेस ने शीर्ष नेतृत्व ने 28 फरवरी को केरल विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के इंदिरा भवन में करीब 3 घंटे मीटिंग की। सूत्रों के मुताबिक बैठक में केरल के नेताओं को सख्त चेतावनी दी गई। कहा गया है कि पार्टी हित के खिलाफ टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…