हरियाणा में आज (28 फरवरी) 10वीं के बोर्ड एग्जाम के पहले ही दिन गणित के पेपर में नकल कराई गई। दरअसल पेपर शुरू होने के 15 मिनट बाद ही नूंह में पुन्हाना के NDM पब्लिक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र से पेपर बाहर आ गया। इसके बाद पुन्हाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से भी पेपर आ गया। सोनीपत में महिला टीचरों ने वॉट्सऐप पर पेपर आने के बाद उसे सॉल्व किया और छात्रों के जरिए परीक्षा केंद्र के अंदर पर्चियां भिजवाईं। पेपर हल कर नूंह और पुन्हाना में परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के सहयोगियों ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर खिड़की और रोशनदान,छतों से अंदर हॉल में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों तक पर्चियां पहुंचाई। कई जगह पुलिस और टीचरों की मौजूदगी में युवक पर्चियां फेंकते दिखे। नूंह-पुन्हाना में छत और रोशनदान से पर्चियां फेंकी
10वीं की परीक्षा साढ़े 12 बजे शुरू हुई थी, जो साढ़े 3 बजे तक चली। एग्जाम में कुल 2 लाख 93 हजार 395 स्टूडेंट शामिल हुए। इनके लिए बोर्ड ने कुल 1431 परीक्षा केंद्र बनाए। पेपर आउट होने के बाद नूंह के मेव हाई स्कूल और पुन्हाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवक दीवारों पर चढ़ गए। मॉडर्न हाई स्कूल में युवकों ने डंडों के जरिए रोशनदान से पर्चियां कक्षाओं में पहुंचाई। पुन्हाना के फैजाम मॉडर्न हाई स्कूल में पुलिस और टीचरों की मौजूदगी में युवकों ने छत से पर्चियां फेंकी। इसके बाद छात्राएं पर्चियों को उठाकर परीक्षा केंद्र के अंदर लेकर चली गईं। सोनीपत में टीचरों ने पेपर सॉल्व किया
सोनीपत के माहरा गांव में महिला टीचरों ने ही छात्रों के लिए पर्चियां बनाईं। एक वीडियो सामने आया, इसमें माहरा गांव स्थित राजकीय स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र के पास एक मकान में कुछ महिला टीचर पेपर सॉल्व करती दिखीं। उन्होंने नकल की पर्चियों को स्कूल के बच्चों के जरिए परीक्षा केंद्र में भिजवाया। पर्चियां फेंकने के लिए युवक स्कूल की दीवार पर चढ़ गए। बिहार में नकल की तस्वीर देशभर में वायरल हुई थी
17 मार्च 2015 को जब मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई तो बिहार के सहरसा जिले में तीन मंजिले स्कूल की खिड़कियों और दीवारों से चिपक कर विद्यार्थियों के सहयोगियों और अभिभावकों ने बच्चों को नकल की पर्चियां पहुंचाई थी। इससे पूरे देश में बिहार की छवि धूमिल हुई थी। देशभर में वायरल इस तस्वीर से आहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखना पड़ा था कि बिहार की जो तस्वीर दिखाई जा रही है, वह अधूरी है। तत्कालीन शिक्षा मंत्री प्रशांत कुमार शाही ने कहा था कि नकल रोकना अकेले सरकार के बूते की बात नहीं है, यह समाज के सहयोग से ही संभव है। अगले दिन नकल कर रहे छात्रों को मदद करने के आरोप में होमगार्ड के 8 जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया। 500 से ज्यादा परीक्षार्थियों को निष्काषित भी कर दिया गया। उस साल पास प्रतिशत 75.17 फीसदी रहा था। हरियाणा में 10वीं की परीक्षा से जुड़े PHOTOS… 12वीं की परीक्षा का पहला ही पेपर आउट हो चुका
इससे पहले गुरुवार (27 फरवरी) को 12वीं कक्षा का इंग्लिश का पेपर हुआ। पेपर नूंह और पलवल में आउट कर दिया गया। इसके बाद पलवल के एक सेंटर पर परीक्षा रद्द की गई। यहां सेंटर सुपरिंटेंडेंट देवेंद्र सिंह, और पर्यवेक्षक गोपाल दत्त शर्मा के अलावा एक स्टूडेंट के खिलाफ FIR दर्ज की गई। गोपाल दत्त शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर में मैथ के टीचर हैं। नूंह में पेपर आउट के मामले में सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि राजकीय माध्यमिक स्कूल टपकन से पर्यवेक्षक शौकत अली और रुकमुद्दीन की मौजूदगी में छात्रों ने पेपर आउट किया था। पुलिस ने इन दोनों के अलावा तीनों स्टूडेंट छात्र को गिरफ्तार करने के बाद वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर करने वाले की तलाश शुरू कर दी है। शौकत अली और रकमूदीन रिठोरा के सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ाते हैं, जबकि संजय कुमार खोड बशई स्कूल में हिंदी के PGT टीचर हैं। वहीं, पुन्हाना में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर जमालगढ़ सरकार स्कूल के पर्यवेक्षक अरशद हुसैन और पनहेड़ा खुर्द सरकारी स्कूल की पर्यवेक्षक प्रवीन को हटाया गया। ——————————————— ये खबर भी पढ़ें: पुलिसकर्मी ने 12वीं के छात्रों को पीटा, VIDEO:जींद में परीक्षा देकर लौट रहे थे, पहले कार में मारी टक्कर, फिर थप्पड़ जड़े
हरियाणा के जींद में एक पुलिसकर्मी ने 12वीं कक्षा के 2 छात्रों की बेरहमी से पिटाई कर दी। बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे दोनों छात्रों की कार को पुलिसकर्मी की कार से टक्कर लग गई थी। इस पर दोनों छात्र उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे थे। इससे नाराज पुलिसकर्मी ने दोनों की गिरेबान पकड़कर डंडे और थप्पड़ों से पिटाई की। पढ़ें पूरी खबर…