महाराष्ट्र के जालना जिले में डंपर से रेत उतारते समय हादसा हो गया। जिसमें 5 मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। आज की अन्य बड़ी खबरें… तमिलनाडु पुलिस ने गैंगरेप के आरोपियों पर फायरिंग की , एक के पैर में लगी गोली, दूसरा घायल तमिलनाडु पुलिस ने गैंगरेप और डकैती के आरोपी में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना गुरुवार सुबह पोनमलाई के पास हुई। 19 फरवरी को इन आरोपियों ने एक दंपति पर हमला कर लूटपाट की और अपराध की वीडियो रिकॉर्डिंग की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी पोनमलाई के पास छिपे हुए हैं। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो सुरेश और नारायणन नाम के दो आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिसके चलते पुलिस को गोली चलानी पड़ी जिससे एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। अनंतनाग में प्रवासी मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, झारखंड का रहने वाला था दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहारा इलाके में एक प्रवासी मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान झारखंड के दानेश्वर करमाल के पुत्र कृष्णा करमाल के रूप में हुई है। शव बिजबेहारा के कंजीकुंड इलाके में सड़क पर मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए GMC अनंतनाग भेजा गया है। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 8 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और IED बरामद मणिपुर के अलग-अलग जिलों में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाकर 8 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया और हथियार और विस्फोटक बरामद किए। इंफाल वेस्ट जिले में कोउत्रुक मखा लाइकाई चर्च से केसीपी (इबुंगो नगनोम) के 6 उग्रवादी पकड़े गए, जबकि इंफाल ईस्ट में G5 संगठन के 2 सदस्य गिरफ्तार हुए। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने 7 हथियार, जिसमें 303 राइफल और सीएमजी बंदूक शामिल हैं, इसके साथ 22 किलो तक के अस्थिर IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) भी बरामद किए। मणिपुर के काकचिंग जिले में असम राइफल्स ने आपराधिक गतिविधि में शामिल 26 ग्रामीण स्वयंसेवकों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए स्वयंसेवकों की रिहाई की मांग को लेकर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। जनता के बढ़ते दबाव और विरोध के बाद सुरक्षा बलों ने सभी स्वयंसेवकों को रिहा कर दिया। दिल्ली में सरकारी स्कूल में क्लास 1 के स्टूडेंट की पिटाई, कान से निकला खून, केस दर्ज दिल्ली के श्री राम कॉलोनी स्थित नगर निगम स्कूल में क्लास 1 में पढ़ने वाले एक छात्र को पीटा गया। बच्चे की उम्र 6 साल है। पिटाई के चलते उसके कान के अंदरूनी हिस्से से खून निकलने लगा। घटना 17 फरवरी की है। इसकी जानकारी आज सामने आई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नासिक में कंटेनर 5 गाड़ियों से टकराया; 1 की मौत, 21 घायल महाराष्ट्र के नासिक में कंटेनर के बेकाबू होकर 5 गाड़ियों से टकरा गया। एक्सीडेंट में 1 महिला की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हैं। घटना चांदवड इलाके की है। तेलंगाना में लकड़ी के डिपो में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका; दुकान में करीब ₹85 लाख का स्टॉक था तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में लकड़ी के एक डिपो में शुक्रवार रात आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि इसके कारण और नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है। टिम्बर डिपो के मालिक ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। उसने बताया कि दुकान में करीब 80-85 लाख रुपए का स्टॉक था, लेकिन नुकसान कितना हुआ अभी इसका अंदाजा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट बोला- असम सरकार बेहतर काम करे, गोमांस से जुड़े मामलों में लोगों के पीछे मत भागें सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को असम सरकार को फटकार लगाई। जस्टिस एएस ओक और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने कहा, ‘असर सरकार का गोमांस से जुड़े मामलों में लोगों के पीछे भागने की जगह कुछ और बेहतर काम करने चाहिए।’ बेंच ने गोमांस ट्रांसपोर्ट से जुड़े मामले के आरोपियों के खिलाफ कानून एक्शन लेने पर भी रोक लगाई। बेंच ने कहा कि मामले की सुनवाई जरूरी है। इसके साथ ही बेंच ने 16 अप्रैल तक सुनवाई स्थगित कर दी। असम सरकार ने कहा कि असम पुलिस ने मीट से लदी एक गाड़ी रोकी थी। जब ड्राइवर से मीट की जानकारी मांगी तो उसने सही जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद मीट को फोरेंसिक लैब भेजा गया था। बेंच ने कहा कि पैकेट देखकर कोई व्यक्ति कैसे जान पाएगा कि यह गोमांस है या और कोई मांस हैं। केवल आंखों से इसमें अंतर नहीं किया जा सकता। इस पर आरोपी के वकील ने कहा कि आरोपी एक गोदाम का मालिक है। वो पैक किया हुआ कच्चा मीट ही ले जा रहा था। सुनवाई के दौरान बेंच ने कहा कि असम मवेशी संरक्षण अधिनियम की धारा 8 का प्रावधान तभी लागू किया जा सकता है जब आरोपी को पता हो कि बेचा जा रहा मांस गोमांस है। अधिनियम की धारा 8 शिकायत अधिकारी की परमिशन के बिना गोमांस बेचने पर रोक लगाती है।