खजुराहो नृत्य महोत्सव के पहले दिन गुरुवार रात नृत्य का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। यहां 139 कलाकारों ने लगातार 24 घंटे, 9 मिनट और 26 सेकंड तक प्रस्तुति दी। इस दौरान कलाकारों ने कथक, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम और ओडिशी नृत्य किए। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ऑफिशियल टीम ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शास्त्रीय नृत्य मैराथन रिले का सर्टिफिकेट सौंपा। 51वां खजुराहो नृत्य महोत्सव कंदरिया महादेव और देवी जगदंबा मंदिर के बीच आयोजित किया जा रहा है। नृत्य मैराथन 19 फरवरी की दोपहर 2:34 बजे से 20 फरवरी दोपहर 2:43 मिनट तक चला। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- कलाकारों की साधना को प्रणाम है। कथक भगवान कृष्ण की नृत्य के माध्यम से कथा कहने की विद्या है। इस सर्टिफिकेट से नृत्य साधकों का हौसला और मान बढ़ेगा। देखिए, नृत्य मैराथन की 3 तस्वीरें… पहली बार बाल नृत्य महोत्सव
इस साल पहली बार खजुराहो बाल नृत्य महोत्सव भी आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और नई पीढ़ी को नृत्य के लिए प्रेरित करना है। प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना प्राची शाह ने इसका उद्घाटन किया। पहले दिन कथकली, मोहिनीअट्टम और ओडिशी नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। मैराथन का नृत्य निर्देशन भी प्राची शाह ने किया जबकि संगीत निर्देशन कौशिक बसु ने संभाला। राज्य रूपंकर कला पुरस्कार भी दिए गए
खजुराहो नृत्य महोत्सव के उद्घाटन पर राज्य रूपंकर कला पुरस्कार भी दिए गए। दिव्या पोरवाल को दत्तात्रय दामोदर देवलालीकर पुरस्कार, वीना सिंह को रघुनाथ कृष्णराव फड़के पुरस्कार, रश्मि कुरिल को नारायण श्रीधर बेन्द्रे पुरस्कार, नीतेश पंचाल को मुकुन्द सखाराम भाण्ड पुरस्कार, उज्जवल ओझा को देवकृष्ण जटाशंकर जोशी पुरस्कार, प्रीति पोतदार जैन को जगदीश स्वामीनाथन पुरस्कार दिया गया। मनीष सिंह को सैय्यद हैदर रजा पुरस्कार, पल्लवी वर्मा को लक्ष्मी सिंह राजपूत पुरस्कार, शुभमराज अहिरवार को राममनोहर सिन्हा पुरस्कार और लकी जायसवाल को विष्णु चिंचालकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आदिवर्त संग्रहालय में 5 सांस्कृतिक जनपदों का लोकार्पण
‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला एवं राज्य संग्रहालय में मध्यप्रदेश के पांच सांस्कृतिक जनपदों का लोकार्पण किया गया। इनमें मालवा, निमाड़, चंबल, बुंदेलखंड और बघेलखंड के जीवन और संस्कृति को आकर्षक ढंग से अभिव्यक्त कर उनके घर, घरेलू वस्तुएं और लोक देवता को प्रदर्शित किया गया है। ये खबर भी पढ़ें… एमपी में बना गीता पाठ का वर्ल्ड रिकॉर्ड भोपाल में गीता जयंती के मौके पर 7 हजार प्रतिभागियों ने सामूहिक गीता पाठ किया। इनमें 3721 आचार्य और बटुक शामिल थे। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में गीता के तीसरे अध्याय ‘कर्म योग’ का सस्वर पाठ सुबह करीब साढे़ 11 बजे शुरू होकर 9 मिनट तक चला। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एजुकेटर विश्वनाथ ने विश्व रिकार्ड की घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर…