यूपी की योगी सरकार ने गुरुवार को 2025-26 का बजट पेश किया। बजट में सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया है। इससे 9 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। अब उन्हें 16 हजार की जगह न्यूनतम मानदेय 20 हजार रुपए दिया जाएगा। 12वीं में अच्छे नंबर लाने वाली प्रतिभाशाली छात्राओं को फ्री में स्कूटी मिलेगी। इसमें यूपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई की छात्राओं को भी शामिल किया जाएगा। हर जिले में लेबर अड्डे बनाएंगे, जहां कैंटीन, टॉयलेट की सुविधा रहेगी। लखनऊ में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी बनाई जाएगी। अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को 365 करोड़ रुपए स्कॉलरशिप मिलेगी। इसमें विधानसभा चुनाव- 2027 की तैयारियां दिखीं। योगी ने बजट ‘सनातन को समर्पित’ बताया। वित्र मंत्री की 5 बड़ी घोषणाएं- वित्तमंत्री ने सदन में पढ़ी 8 शायरी, बजट के बीच लगे ठहाके
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने 1 घंटे 41 मिनट का बजट भाषण दिया। उन्होंने बजट से पहले श्रीरामचरितमानस की चौपाई पढ़ी। बाद में भाषण के बीच शेर-ओ-शायरी से सपा पर निशाना साधते रहे। मंत्री खन्ना ने 8 शायरी पढ़ी। सीएम योगी और अन्य विधायक हंसते नजर आए। वित्त मंत्री ने गुरुवार सुबह घर में पूजा की। इसके बाद वह सीएम आवास पहुंचे। यहां बजट को कैबिनेट की मंजूरी दी गई। फिर बजट लेकर वित्तमंत्री विधानसभा पहुंचे। सुरेश खन्ना ने आज लगातार छठवीं बार बजट पेश किया। वह 2020 से लगातार बजट पेश कर रहे हैं। यूपी के लिहाज से यह एक रिकॉर्ड है। पढ़ें पूरी खबर… विपक्ष ने क्या कहा? जुमला मंत्रालय के लिए कितना बजट दिया: अखिलेश
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, ये छुट्टा जानवर तभी हट सकते हैं, जब ये सरकार हटेगी। पूरे हेल्थ विभाग को इलाज की जरूरत है। ये डबल ब्लंडर सरकार ने एक भी मेगा फूड पार्क विकसित किया हो तो हमें बताए। बजट देखकर बुनकरों का ताना बाना रुक गया है, जानता पूछ रही है कि जुमला मंत्रालय के लिए कितना बजट दिया है। बड़े घोटाले की पटकथा है बजट: शिवपाल
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा- यह बजट एक बड़े घोटाले की पटकथा है। अगली बार जुमलों की किताब की जगह जनता की जरूरत का बजट बनाएं। हम 2027 में जनता के हित में एक बेहतर बजट लाएंगे। मायावती बोलीं- ये पेट भरे मध्यम वर्ग के तुष्टीकरण वाला बजट
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा- बजट महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन को दूर करने, आम जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। यूपी सरकार का बजट पेट भरे मध्यम वर्ग के तुष्टीकरण वाला है। पढ़ें पूरी खबर… यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट बजट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…