मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक अपनी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव से तलाक लेंगे। प्रतीक ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपर्णा से रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया। उन्होंने लिखा- मैं इस स्वार्थी औरत से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं। इसने मेरे पारिवारिक रिश्ते बर्बाद कर दिए। इसका एकमात्र लक्ष्य है मशहूर और प्रभावशाली बनना। इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है। इसे कोई परवाह नहीं। इसे सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी। मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने इससे शादी की। अपर्णा इस वक्त भाजपा में हैं, और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। प्रतीक (38) ने अपर्णा (36) से 14 साल पहले लव मैरिज की थी। प्रतीक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। यानी अखिलेश यादव के सौतेले भाई। अपर्णा ने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले अचानक सपा छोड़कर भाजपा जॉइन की थी। प्रतीक का इंस्टाग्राम का पोस्ट… अचानक तलाक की नौबत कैसे आई?
सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक ने खुलेआम तलाक का ऐलान जरूर किया है। लेकिन दोनों के रिश्तों में खटास 3 साल पहले यानी 2022 से आ गई थी, जब प्रतीक की मर्जी के खिलाफ अपर्णा ने अचानक भाजपा जॉइन कर ली थी। प्रतीक ने 5 फरवरी 2025 को भी अपर्णा के खिलाफ सोशल मीडिया पर 3 पोस्ट किए थे, लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया। उन्होंने लिखा था- प्रतीक की इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद अपर्णा और प्रतीक किसी का फोन नहीं उठा रहे हैं। भास्कर ने अपर्णा के भाई को कॉल किया तो उन्होंने कहा- हो सकता है अकाउंट हैक हुआ हो। वह पूरे मामले में जल्द बयान जारी करेंगे। वहीं, अखिलेश और सपा ने इस पूरे मामले में कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। 2011 में शादी हुई थी, 2 बेटियां हैं
अपर्णा का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। पूरा नाम अपर्णा बिष्ट था। शादी के बाद अपर्णा बिष्ट यादव रख लिया। अपर्णा के पिता जर्नलिस्ट थे, बाद में राज्य सूचना आयुक्त बने। जबकि मां अम्बी बिष्ट लखनऊ विकास प्राधिकरण में संपत्ति अधिकारी रहीं हैं। अब माता-पिता दोनों रिटायर हो चुके हैं। अपर्णा अभी पति के साथ लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग में रहतीं हैं। वहीं, प्रतीक मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के इकलौते बेटे हैं। साधना गुप्ता नर्स थीं। मुलायम सिंह ने सार्वजनिक तौर पर प्रतीक को अपना बेटा माना था। हालांकि, राजनीतिक उत्तराधिकारी अखिलेश यादव को बनाया था। अखिलेश, मुलायम की पहली पत्नी मालती देवी के इकलौते बेटे हैं। टिकट नहीं मिला तो अपर्णा ने घर की पार्टी छोड़ दी राजनीति से दूर हैं प्रतीक विवादों की वजह से खूब चर्चा में रहीं अपर्णा —————————– ये खबर भी पढ़िए क्रिकेटर रिंकू सिंह ने भगवान का AI VIDEO शेयर किया:हनुमानजी को गाड़ी चलाते दिखाया; करणी सेना बोलीं- ये जिहादी मानसिकता क्रिकेटर रिंकू सिंह फेसबुक पर भगवान का AI वीडियो शेयर कर नए विवाद में घिर गए हैं। अलीगढ़ में करणी सेना ने रिंकू के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, रिंकू सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक ऐसा वीडियो शेयर किया था। इसमें भगवान को AI अवतार में दिखाया गया था। पूरी खबर पढ़िए