जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) में गांधी सावरकर और जिन्ना के सेशन में लेखक मार्कण्ड आर परांजपे ने कहा-खिलाफत आंदोलन खलीफा के पद को बहाल करने के लिए किया गया था। गांधी ने इसलिए समर्थन किया कि वे हिंदू मुस्लिम एकता चाहते थे। सावरकर ने इस बात का विरोध किया था। सावरकर ने गांधी को कहा- जिन पॉलिसी का आप प्रयोग कर रहे हैं। मुस्लिमों की तुष्टिकरण की नीति यह भारत का विभाजन करवाने की वजह बनेगी। इससे पहले मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास ने कहा- रिश्ते सबसे ज्यादा मायने रखते हैं, क्योंकि रिश्तों से ज्यादा जरूरी शायद कुछ भी नहीं होता। कब तक अकेले रहोगे? कोई तो चाहिए, जिससे अपनी कहानी शेयर कर सको। पैसा और सक्सेस सब रह जाएगा। अगर अकेले रह गए तो उनका क्या फायदा। लोग अक्सर मौत को बेवजह बदनाम करते हैं, जबकि असली तकलीफ तो जिंदगी से होती है। हर इंसान की जिंदगी में इस वक्त कोई न कोई ऐसा बोझ होता है, जो उसे अंदर से परेशान कर रहा होता है। सवाल यह है कि आज आप कौन-सा बोझ नीचे रखने को तैयार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के दौर का जिक्र किया। कहा- आज लोग अपनी सेल्फी दुनिया को दिखा देते हैं, लेकिन दिल की बात कहने के लिए किसी अपने की जरूरत होती है। नोबेल पुरस्कार विजेता लेखक कैलाश सत्यार्थी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए कहा- मैने आज तक किसी को नोबेल पुरस्कार पाने के लिए इतना क्रेजी होते हुए भी देखा। जो इसे पाने के लिए कुछ भी कर दे। जयपुर के JLN मार्ग स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में चल रहे जेएलएफ के तीसरे दिन (शनिवार) का सेशन राज्यसभा सांसद और इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति की स्पीच के साथ शुरू हुआ। देश के जाने-माने लेखक यतींद्र मिश्रा को कन्हैयालाल सेठिया अवॉर्ड दिया गया। उधर, आज (शनिवार) होने वाले प्रमुख सत्रों में गांधी, सावरकर और जिन्ना के विचारों, उनकी विरासत और आज के भारत पर उनके प्रभाव को लेकर संवाद किया जाएगा। JLF की PHOTOS… पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…