पंजाब में आम आदमी पार्टी की MLA और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी पर लगे सिख गुरुओं के अपमान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जालंधर कोर्ट से आए वीडियो हटाने के फैसले के बाद भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर कई सवाल उठाए हैं। वीडियो की फोरेंसिक जांच मामले में दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने पंजाब सरकार के फोरेंसिक साइंस लैब डिपार्टमेंट को नोटिस जारी किया है। 22 जनवरी को लैब से हुई जांच मामले में जवाब मांगा गया है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब सरकार ने दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी को बचाने के लिए बिना ऑडियो सैंपल के ही वीडियो की फोरेंसिक जांच करवा ली। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वीडियो सैंपल ही नहीं है तो कैसे पता चला कि आवाज किसकी है। सिरसा ने कहा कि आतिशी के बचाने के लिए केस दिल्ली वर्सेज पंजाब सरकार हो गया है। पंजाब सरकार दिल्ली की अपनी विधायक को बचाने के लिए झूठ पर झूठ बोल रही है। बता दें कि, सबसे पहले भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ही सब टाइटल लगाकर ये वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। जिसमें कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया था कि आतिशी ने दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही के दौरान एक चर्चा में सिख गुरुओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। इसी वीडियो की पंजाब पुलिस ने मोहाली स्थित फोरेंसिक लैब से जांच कराई थी, जिसमें उसे एडिटेड बताया गया था। इसके बाद AAP ने कपिल मिश्रा के इस्तीफे की मांग की। भाजपा नेता सिरसा ने आतिशी के विवाद पर क्या कहा… पंजाब में गैंगवार हो रही, पुलिस फेसबुक खंगाल रही मनजिंदर सिंह सिरसा ने सवाल उठाया कि जिस पुलिस के पास पंजाब के अंदर रोज हजारों लोगों को धमकियां देकर एक्सटॉर्शन की जा रही हो। जिस स्टेट के अंदर रोज लोग मारे जा रहे हों, वहां की पुलिस क्या कर रही है? वो मेरे जैसे लोगों के फेसबुक, इंस्टा और एक्स के अकाउंट्स को खंगाल रही है। यह काम पंजाब पुलिस के पास है। ये काम पुलिस कर भी क्यों रही है, क्योंकि आतिशी को बचाना है। SSP पटियाला मामले में बोले- सैंपल नहीं मिला सिरसा ने कहा कि हाईकोर्ट ने पटियाला के SSP मामले में जांच के लिए कहा तो पंजाब पुलिस का कहना था कि हमें अभी ऑडियो सैंपल नहीं मिल पाया। इसलिए फॉरेंसिंक जांच नहीं कर पा रहे। एक तरफ खुद के SSP की फोरेंसिक जांच इसलिए नहीं हो पा रही कि वो आपके खिलाफ है, दूसरी तरफ बिना वॉयस सैंपल के फोरेंसिक जांच हो गई, क्योंकि वो वीडियो भाजपा की थी। पंजाब पुलिस ने दिल्ली विधानसभा से अभी तक वीडियो नहीं मांगी। दिल्ली विस स्पीकर ने कहा-22 जनवरी तक दें जवाब
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पंजाब सरकार के FSL विभाग को नोटिस जारी कर 22 जनवरी तक रिपोर्ट देने को कहा है। इसके साथ ही पंजाब DGP गौरव यादव को पारिवारिक शोक और जालंधर कमिश्नर को राष्ट्रपति के दौरे के आधार पर 22 जनवरी तक जवाब देने को कहा है। वहीं, दूसरी ओर साइबर सेल के इस मामले से जुड़ाव न होने के दावे पर अध्यक्ष ने अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है और विशेषाधिकार हनन समिति की कार्यवाही के तहत नेता प्रतिपक्ष आतिशी को 19 जनवरी तक अपना जवाब सौंपने का समय दिया गया है।