रतलाम जिले के चिकलाना गांव में पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है। कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब ढाई बजे कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने मौके से 10 किलो 930 ग्राम एमडी एमडी ड्रग, करीब 3 करोड़ रुपए मूल्य का केमिकल, 12 बोर की 2 बंदूक, 91 कारतूस, दो मोर और चंदन की लकड़ियां बरामद की हैं। घर के अंदर खड़ी स्कॉर्पियो और XUV 700 से भी एमडी मिली। पुलिस ने छापे के दौरान 16 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें एक नाबालिग है। करीब 12 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद शुक्रवार दोपहर 3 बजे घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। महिलाओं को भी गिरफ्तार कर सीधे कालूखेड़ा थाने ले जाया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 8, 22, 25 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीण आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग करते रहे। जब आरोपियों को पुलिस वाहन में बैठाया जा रहा था, तब ग्रामीणों ने “जय जय श्री राम” के नारे भी लगाए। गिरफ्तार आरोपी फैक्ट्री मालिक चुनाव लड़ चुका है
पुलिस के अनुसार, जिस मकान में फैक्ट्री चल रही थी, वह दिलावर खान पठान का है। दिलावर चिकलाना गांव का निवासी है और आजाद समाज पार्टी से जुड़ा रहा है। वह यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर का करीबी बताया जा रहा है। दिलावर 2023 में जावरा विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुका है और पार्टी का प्रदेश पदाधिकारी भी रहा है। देखिए तस्वीरें… पूरी तरह गोपनीय रखी गई कार्रवाई
नशे की फैक्ट्री की सूचना मिलने के बाद एसपी अमित कुमार के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। रतलाम से एएसपी राकेश खाखा, ग्रामीण एएसपी विवेक कुमार लाल और जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय पुलिस बल के साथ चिकलाना पहुंचे और एक मकान पर दबिश दी। कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि टीम में शामिल अधिकारियों के अलावा किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी, जिस परिसर में फैक्ट्री चल रही थी, वहीं दिलावर का परिवार भी रहता है। कार्रवाई के दौरान किसी भी परिजन को बाहर नहीं आने दिया गया। मीडिया को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। हथियार और रॉ मटेरियल भी बरामद
पुलिस को मौके से भारी मात्रा में रॉ मटेरियल मिला है, जिससे एमडी ड्रग तैयार की जा रही थी। साथ ही 12 बोर की बंदूकें और बड़ी संख्या में कारतूस भी जब्त किए गए हैं। एसपी अमित कुमार भोपाल में रहते हुए लगातार कार्रवाई की मॉनिटरिंग करते रहे। पुलिस की विशेष टीमें पिछले तीन दिनों से इलाके की रेकी कर रही थीं। एमपी में पहली बार राज्य पुलिस ने पकड़ी एमडी फैक्ट्री
बताया जा रहा है कि यह मध्यप्रदेश का पहला मामला है, जिसमें राज्य पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। इससे पहले इस तरह की कार्रवाई एनसीबी या अन्य केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जाती रही हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और नशे की सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।
……………………………………. ये खबर भी पढ़ें…
चित्तौड़गढ़ में एमडी ड्रग फैक्ट्री का कनेक्शन मंदसौर से निकला
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एमडी ड्रग बनाने की अवैध फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। यह फैक्ट्री मध्यप्रदेश के मंदसौर में रहने वाले एक व्यक्ति के इशारे पर चलाई जा रही थी। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स ने मंगलवार रात चित्तौड़गढ़ के सुरजना गांव के पास नेशनल हाईवे से करीब 7 किलोमीटर अंदर सुनसान इलाके में दबिश देकर फैक्ट्री पकड़ी। पढ़ें पूरी खबर…