हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में तेलंगाना से आए व्यक्ति की गर्दन पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। व्यक्ति कुरुक्षेत्र के एक ट्रैवल एजेंट के पास शिकायत लेकर आया था। इसके बाद व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के भाई का आरोप है कि एजेंट ने भाई के रशिया के लिए लगाए वीजा में धोखाधड़ी की थी। उसने 3 साल का कहकर 3 महीने का वीजा लगाया था और पैसे पूरे लिए थे। उसी का हिसाब करने भाई कुरुक्षेत्र आया था। इसके बाद उसकी हत्या की सूचना मिली। मृतक की पहचान तेलंगाना के जिले कामारेड्डी में गांव अढलुर के रहने वाले काटिका रजनीकांत (45) के रूप में हुई है। 2 डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजन के हवाले कर दिया गया है। पुलिस को यह जानकारी मिली थी… मृतक का भाई बोला- पैसे का हिसाब करने आया था
सूचना पर कुरुक्षेत्र पहुंचे मृतक के चाचा के लड़के मुदम सत्यम ने बताया कि काटिका रजनीकांत करीब एक साल पहले रूस गया था। उसे अंबाला जिले के मस्तापुर के रहने वाले ट्रैवल एजेंट सुखविंदर सिंह ने वीजा लगाकर भेजा था। उसने कहा था कि 3 साल का वीजा लगा है, लेकिन वह वीजा केवल 3 महीने का ही था। मुदम सत्यम ने कहा- वीजा कम दिनों का होने के चलते रजनीकांत को 3 महीनों में ही भारत लौटना पड़ा। इसके बाद उसने एजेंट को फोन किया। एजेंट से बात हुई, तब वह टालमटोल करता रहा। जब रजनीकांत उसे रोजाना फोन करने लगा तो एजेंट ने कहा कि आकर अपने पैसे ले जाओ। मृतक के चचेरे भाई का कहना है कि उसी का हिसाब करने के लिए रजनीकांत हरियाणा आया था। वह सोमवार को घर से निकला था। इसके बाद मंगलवार सुबह सूचना मिली कि उसकी हत्या हो गई है। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने हत्या का कारण गर्दन पर वार बताया
पोस्टमॉर्टम में सामने आया है कि रजनीकांत के शरीर पर तेजधार हथियार से वार के 13 निशान थे। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि रजनीकांत की गर्दन पर चाकू और धारदार हथियार से काटने के 2 निशान हैं। चेहरे पर चाकू से काटने के 3 और कमर पर 6 निशान थे। उसके सिर पर भी 1 चोट मिली। रजनीकांत की मौत गर्दन पर वार से हुई। फोरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक, यह हत्या सोमवार रात करीब 10 बजे से 1 बजे के बीच हुई होगी। हत्या में चाकू के साथ किसी और भी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। दूसरा हथियार गन्ने काटने वाला कटर, कुल्हाड़ी या तलवार हो सकती है। पुलिस बोली- रशिया की टिकट से मिला सुराग
इस मामले में थाना इस्माइलाबाद के SHO दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को शव के पास से रूस की पुरानी टिकट पड़ी मिली थी। इस पर मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था। टिकट पर लिखे नंबर और एड्रेस से उसके परिजन को सूचना दी गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। अभी मामले की जांच चल रही है। किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में ट्रैवल एजेंट का नाम सामने आया है। उससे भी पूछताछ की जाएगी।