बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा का मामला बिहार भी पहुंच गया है। मधुबनी में एक मुस्लिम युवक को बांग्लादेशी बताकर पीटा गया है। उसे इतना मारा गया है कि उसका चेहरा पूरा सूज गया है। डॉक्टर की माने तो कुछ देर और मारपीट होती तो उसकी जान भी जा सकती है। घटना 30 दिसबंर 2025 की है। इसका वीडियो अब सामने आया है। पीड़ित के बयान के आधार पर राजनगर थाने में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। SP योगेंद्र कुमार का कहना है कि पीटने वालों की पहचान भी कर ली गई है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को बांग्लादेशी कहकर पीटते हुए दिख रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने घटनास्थल का सत्यापन किया और त्वरित कार्रवाई शुरू की। जांच में पता चला कि यह घटना 30 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 1 बजे राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह गांव में हुई थी। पीड़ित व्यक्ति बांग्लादेश का नहीं, बल्कि सुपौल जिले का रहने वाला है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… पीड़ित बोला- 40 से 50 लोग टूट पड़े पीड़िता ने बताया, ‘मैं एक दुकान पर खाना खाकर उठा था। कुछ लोग आए बोले ये बांग्लादेशी है। वो मुझे बांग्लादेशी समझ रहे थे। मुझे बहुत पीटा। बोल रहे थे चलो इसे काली मंदिर में ले चलो मां को चढ़ा देंगे।’ ’40 से 50 लोग थे, बहुत मारा है। मेरे सामने आएंगे तो मैं उन्हें पहचान जाऊंगा। वो लोग सीधे बोल रहे थे कि मुझे जिंदा गाड़ देंगे तुम बांग्लादेशी हो।’ ‘मैं बांग्लादेशी नहीं हूं। गरीब आदमी हूं। छोटे-छोटे बच्चे हैं। मजदूरी कर के घर चलाता हूं। मुझे कुछ हो गया तो मेरे घरवालों का क्या होगा।’ अब जानिए घटना को लेकर गांव वाले क्या कहते हैं पोल में हिस्सा लेकर खबर पर अपनी राय दीजिए…. पीटने वालों की तलाश के लिए टीम बनाई गई वहीं इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया है। वर्तमान में स्थिति कंट्रोल में है। मधुबनी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या उत्तेजक वीडियो साझा न करें, जिससे आपसी सौहार्द बिगड़े। ——————– ये खबर भी पढ़िए… केरल में CG के मजदूर को बांग्लादेशी समझकर पीटा, मौत:पिटाई से 80 से ज्यादा चोटें, डॉक्टर बोले-शरीर का कोई हिस्सा चोट से नहीं बचा छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर को केरल में भीड़ ने 17 दिसंबर को बांग्लादेशी समझकर पीट-पीटकर मार डाला। भीड़ तब तक मजदूर को पीटती रही, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। उसके शरीर का शायद ही कोई ऐसा हिस्सा था, जिस पर चोट के निशान न हों। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 80 से ज्यादा चोटों का पता चला है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रामनारायण बघेल (31) के रूप में हुई है, जो सक्ती जिले के करही गांव का रहने वाला था। वह एक हफ्तेभर पहले काम के लिए केरल के पलक्कड़ जिले गया था। हमले का एक वीडियो भी सामने आया है। वारदात पलक्कड़ जिले के वालैयार पुलिस स्टेशन इलाके में हुई। पूरी खबर पढ़िए