डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर जलाने और आपत्तिजनक नारेबाजी के मामले को लेकर ग्वालियर में विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को भीम आर्मी, आज़ाद समाज पार्टी सहित कई दलित संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को नाकाफी बताते हुए एडवोकेट अनिल मिश्रा पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने की मांग की। इधर, पुलिस ने इस मामले में हिरासत में लिए गए एडवोकेट अनिल मिश्रा सहित चार आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए पुरानी छावनी थाना से जिला अस्पताल ले जाया। मेडिकल के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। इस दौरान कोर्ट के बाहर का दरवाजा बंद कर दिया गया है। वकीलों का आरोप है कि इस दौरान उन्हें भी अंदर नहीं जाने दिया गया। प्रदर्शन कर रहे संगठनों ने चेतावनी दी है कि जब तक एसएसपी धर्मवीर सिंह स्वयं मौके पर पहुंचकर ठोस आश्वासन नहीं देंगे, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। साथ ही कहा गया कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। वकील समेत 7 लोगों पर की थी FIR
दरअसल, गुरुवार रात डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर जलाने और अपमानजनक नारे लगाने के मामले में साइबर सेल थाना ग्वालियर में एडवोकेट अनिल मिश्रा समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, अनिल मिश्रा को गुरुवार रात उस समय हिरासत में लिया गया, जब वे मुरैना में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे थे। तस्वीरों में देखें विरोध प्रदर्शन प्रदर्शन से जुड़े मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…