हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। देशभर से न्यू ईयर सेलिब्रेशन को पहाड़ों पर पहुंचे टूरिस्ट बर्फ देख चहक उठे हैं। ठंड की परवाह किए बगैर कुछ पर्यटकों ने कोकसर में अपनी जैकेट-स्वेटर व शर्ट उतारकर बर्फ के बीच डांस किया। हाथ में शराब की बोतल के साथ झूमते नजर आए। लाहौल स्पीति के कोकसर, सिस्सू, रोहतांग, कुंजम, शिंकुला दर्रा, बारालाचा व अटल टनल रोहतांग के अलावा चंबा के जोत व मणिमहेश, शिमला के कुफरी व नारकंडा और कुल्लू के सोलंग नाला में भी कुछ देर के लिए बर्फ के फाहे गिरे। शिमला शहर में भी मौसम खराब बना हुआ है। उधर, लाहौल स्पीति पुलिस रोहतांग दर्रा में बर्फबारी तेज होने के बाद लाउड स्पीकर से अनाउंस करके टूरिस्ट को जल्दी मनाली लौट जाने की अपील कर रही है, क्योंकि तेज बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती है। इन जिलों में आज रात में भी बर्फबारी के आसार किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा जिला के ऊंचे क्षेत्रों में आज रात में भी बर्फबारी होने, शिमला, सोलन, सिरमौर और मंडी जिला में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के बाद ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर और कुल्लू जिला में गुरुवार को कोल्ड वेव का यलो अलर्ट दिया गया है। परसों से दो दिन तक मौसम साफ होगा। पांच और छह जनवरी को फिर से अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। वहीं, ऊना में दोपहर एक बजे के करीब हल्की बारिश हुई। शिमला समेत प्रदेश के ज्यादातर भागों में मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो कल दोपहर बाद तक अधिक ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जारी रह सकती है। 24 घंटे में ऊना का पारा 10.6 डिग्री गिरा, ठंड बढ़ी पहाड़ों पर मौसम बदलने के बाद ठंड में इजाफा हुआ है। इससे बीते 24 घंटे के दौरान मैक्सिमम टैम्परेचर 4.7 डिग्री कम हुआ है और प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से -1.4 डिग्री नीचे गिर गया है। ऊना के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 10.6 डिग्री की गिरावट आने के बाद तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रह गया है। बरठी का पारा 8.7 डिग्री कम होने के बाद 14.6 डिग्री, हमीरपुर का 8.2 डिग्री गिरने के बाद 16.1 डिग्री, शिमला का 4.2 डिग्री कम होने के बाद 15.4 डिग्री, सोलन का 7.0 डिग्री कम होने के बाद 19.5 डिग्री सेल्सियस रह गया है। कुफरी का पारा 5 डिग्री गिरा इसी तरह रात के तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान बीती रात में 4.7 डिग्री कम होने के बाद 4.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। कुफरी के तापमान में सबसे ज्यादा 5.6 डिग्री की गिरावट आने के बाद पारा 1.5 डिग्री, नारकंडा का 4.5 डिग्री गिरने के बाद 0.5 डिग्री तापमान रह गया है। दिसंबर में नॉर्मल से 99 कम बारिश हिमाचल में दिसंबर में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार- एक से 30 दिसंबर के बीच सामान्य से 99 कम बारिश दर्ज हुई। इस अवधि में 0.2 मिलीमीटर हुई, जबकि 36.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। सिर्फ लाहौल-स्पीति में 0.7 मिलीमीटर बारिश हुई।बीते नवंबर माह में भी सामान्य से 96 प्रतिशत कम बादल बरसे थे। दिसंबर में सामान्य से 32 साल बाद ऐसा सूखा प्रदेश में इस बार पूरे दिसंबर माह में सामान्य से 99 प्रतिशत कम बारिश हुई। लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य किसी भी जिला में एक भी बूंद पानी की नहीं बरसी। इससे पहले 1902, 1907, 1925, 1939 और 1993 में ऐसा हुआ है। इस बार 32 साल ऐसा हुआ है जब दिसंबर सूखा गया है। यहां देखे बर्फ और मस्ती के PHOTOS…